• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से कप्तान अय्यर नहीं है खुश

sports_master by sports_master
October 18, 2026
in क्रिकेट
0
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन से कप्तान अय्यर नहीं है खुश

नई दिल्ली । भारत और वेस्टइंडीज के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई, जिसमें इस सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया जो बारिश में धुलने की वजह से रद्द हो गया। पांचवां टी20 मैच बारिश के चलते देरी से शुरू हुआ जिसे 9-9 ओवर्स का कराने का फैसला लिया गया था, लेकिन टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की पारी के 7.4 ओवर्स बाद बारिश फिर से शुरू होने के बाद अंपायर्स ने मैच को रद्द कर दिया। वहीं सीरीज बराबरी पर खत्म होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया जिसमें उन्होंने गेंदबाजों के प्रदर्शन को लेकर जहां निराशा व्यक्त की तो वहीं यह भी बताया कि आखिर इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका क्यों नहीं दिया गया।

हमने दूसरे और चौथे मैच में हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने सीरीज बराबरी पर खत्म होने के बाद मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि नतीजा कुछ और हो सकता था, क्योंकि हम दूसरे और चौथे मैच में उम्मीद के अनुसार बेहतर गेंदबाजी नहीं कर सके। अय्यर ने इस सीरीज में विंडीज कप्तान शे होप के प्रदर्शन की भी तारीफ की जिसमें उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज को सीरीज बराबरी पर खत्म करने का श्रेय देना चाहिए जिसमें उनकी तरफ से सीरीज में काफी अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली। शे होप ने पूरी सीरीज में जिस तरह बल्लेबाजी की वह काफी शानदार थी और हार के बाद वापसी करने की उनकी क्षमता भी शानदार थी।

वैभव को मौका जरूर मिलेगा

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टी20 सीरीज के पांचों मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला जिसको लेकर सवाल पूछे जाने पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैं उनसे यही कहता रहता हूं कि उन्हें मौका जरूर मिलेगा। वैभव को अपने प्रोसेस में निरंतरता बनाए रखनी होगी और कभी-कभी इंतजार भी करना पड़ता है। हमारे पास अभी दो शानदार सलामी बल्लेबाज हैं और इसको लेकर मेरी वैभव के साथ बातचीत होती रही है। बता दें कि अब टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड से दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
चक दे इंडिया! 53 गेंद में जीत गईं भारतीय महिला टीम, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के तूफान में उड़ी जिम्बाब्वे की टीम

चक दे इंडिया! 53 गेंद में जीत गईं भारतीय महिला टीम, शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के तूफान में उड़ी जिम्बाब्वे की टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us