• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

19 रणजी मुकाबले 11 अक्टूबर से शुरू

sports_master by sports_master
October 10, 2026
in क्रिकेट
0
19 रणजी मुकाबले 11 अक्टूबर से शुरू

Khel desk

भारतीय घरेलू क्रिकेट का नया सीजन (2026-27) रविवार, 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। रणजी ट्रॉफी के इस पहले राउंड में देश भर में कुल 19 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें से 16 मैच एलिट ग्रुप के और 3 मैच प्लेट ग्रुप के होंगे। इस बार टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश के बीच श्रीनगर में खेला जाएगा।

इस सीजन की रणजी ट्रॉफी में केएल राहुल (कर्नाटक), वॉशिंगटन सुंदर (तमिलनाडु), रवींद्र जडेजा (सौराष्ट्र), यशस्वी जायसवाल (मुंबई) और रजत पाटीदार (मध्य प्रदेश) जैसे कई बड़े खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए पूरे या कुछ मैचों में खेलते नजर आएंगे। अपनी टीमों को जीत दिलाने के साथ-साथ इन दिग्गज खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में उतरने के कुछ अपने निजी लक्ष्य और मकसद भी हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी नेशनल ड्यूटी की वजह से पहले मैच में खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए जियोहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट का उपयोग किया जा सकता है, जबकि लाइव स्कोर की जानकारी के लिए बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखे जा सकते हैं।

टूर्नामेंट का पूरा फॉर्मेट और नियम

रणजी ट्रॉफी भारत का सबसे प्रमुख घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें कुल 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को एलीट ग्रुप (32 टीमें) और प्लेट ग्रुप (6 टीमों) में बांटा गया है। पूरा सीजन दो चरणों में खेला जाएगा। पहला चरण अक्टूबर-नवंबर में और दूसरा चरण जनवरी में होगा। इसके बाद नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे और इस बड़े टूर्नामेंट का समापन मार्च 2027 में होगा। इस दौरान कुल 138 मैच खेले जाएंगे।

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले

रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के मुकाबले रविवार, 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे। बीसीसीआई के शेड्यूल के मुताबिक ज्यादातर मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे, हालांकि कुछ जगहों पर स्थानीय समय अलग हो सकता है। रणजी ट्रॉफी के पहले दौर के इन मुकाबलों में जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश की टीमें श्रीनगर में आमने-सामने होंगी, जबकि राजगीर में बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसके अलावा, मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई की टीम चंडीगढ़ के खिलाफ अपनी चुनौती पेश करने उतरेगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर इनाम में भारी भेदभाव, वाशिंगटन सुंदर को मिले 75 लाख वहीं एक भी मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ी को मिल गए 3 करोड़

एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर इनाम में भारी भेदभाव, वाशिंगटन सुंदर को मिले 75 लाख वहीं एक भी मैच नहीं खेलने वाले खिलाड़ी को मिल गए 3 करोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us