• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्या अभिषेक शर्मा तोड़ पाएंगे सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड ?

sports_master by sports_master
October 9, 2026
in क्रिकेट
0
क्या अभिषेक शर्मा तोड़ पाएंगे सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड ?

प्रशांत रायचौधरी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास एक नया इतिहास रचने का मौका है। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं। अभिषेक को टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 53 रनों की जरूरत है। अगर वह इस मैच में 53 रन बना लेते हैं, तो वह सूर्यकुमार यादव का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

सबसे तेज 2000 T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं अभिषेक

सूर्यकुमार यादव के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 1164 गेंदों में हासिल किया था और ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच (1283 गेंद) को पीछे छोड़ा था। अब अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं। अभिषेक ने अब तक 997 गेंदों में 1947 रन बना लिए हैं और उन्हें 2000 रन पूरे करने के लिए बस 53 रन और चाहिए। अगर वे अगली 167 गेंदों के अंदर ये 53 रन बना लेते हैं, तो सूर्यकुमार के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। लेकिन सूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने और नया इतिहास रचने के लिए अभिषेक को ये 53 रन अगली 166 गेंदों के अंदर ही बनाने होंगे।

T20I में 135 छक्के लगा चुके हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और ताबड़तोड़ अंदाज के लिए जाने जाते हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 195.29 का रहा है, जहां उन्होंने महज 997 गेंदों में 1947 रन बनाए हैं। इस दौरान वे 135 छक्के लगा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोका था, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी-20 शतक है। ऐसे में उनके लिए 53 रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। अब देखना ये होगा कि वो आज इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।

पहले टी20 में टीम इंडिया को मिली थी जीत

इस टी20 सीरीज का पहला मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 8 विकेट से अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी। उस मैच में भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के बदौलत आसानी से 172 रन के टारगेट को हासिल किया था। अय्यर ने उस मैच में 43 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी। अभिषेक ने पहले टी20 में 10 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली थी।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
दीपावली के दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मैच

दीपावली के दिन होगा भारत और पाकिस्तान का मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us