• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दो WPL टाइटल, और कई मैचों में जीत, ऐसा वैसा नहीं है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, इस वजह से बनीं भारत की कप्तान

sports_master by sports_master
October 7, 2026
in क्रिकेट
0
दो WPL टाइटल, और कई मैचों में जीत, ऐसा वैसा नहीं है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, इस वजह से बनीं भारत की कप्तान

नई दिल्ली: स्मृति मंधाना को मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। मंधाना हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी और जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से उनके कार्यकाल का आगाज होगा। आइए आपको बताते हैं बतौर कप्तान मंधाना का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

कैसा रहा है स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड

साल 2013 से भारतीय टीम का हिस्सा रहीं मंधाना वनडे और टी20 इंटरनेशनल को मिलाकर कुल 22 मैचों में टीम की कमान संभाल चुकी हैं। मंधाना का रिकॉर्ड वनडे में कप्तान के तौर पर शानदार रहा है। उन्होंने कुल 4 एकदिवसीय मुकाबलों में टीम की कप्तानी की है और सभी में जीत दिलाई है। वहीं, टी20 में भी मंधाना का रिकॉर्ड दमदार रहा है। उन्होंने कुल 18 मैचों में टीम की अगुवाई की है, जिसमें से 11 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

आरसीबी के लिए बतौर कप्तान किया कमाल

महिला प्रीमियर लीग में भी स्मृति मंधाना आरसीबी को दो बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बना चुकी हैं। उन्होंने 35 मैचों में आरसीबी की कमान संभाली है, जिसमें से टीम को 18 में जीत नसीब हुई है, तो 17 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। यानी मंधाना के पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव मौजूद है। खास बात यह है कि स्मृति लंबे समय से हरमनप्रीत कौर के कप्तान रहने पर उपकप्तान की जिम्मेदारी को संभाल रही थीं।

टीम का हिस्सा हैं हरमनप्रीत कौर

स्मृति मंधाना बतौर कप्तान अपने कार्यकाल का आगाज जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से करेंगी। इस सीरीज के लिए चुनी गई टीम में हरमनप्रीत कौर को भी जगह दी गई है। बतौर कप्तान हरमनप्रीत का अनुभव भी मंधाना के काम आएगा। हरमनप्रीत की उम्र 37 साल हो चुकी है और यही वजह है कि सिलेक्टर्स उनके रिटायरमेंट लेने से पहले मंधाना को कप्तान के तौर पर पूरी तरह से तैयार करना चाहते हैं।

पहला टी20 16 अक्टूबर से

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर से होगी, जिसका दूसरा मुकाबला 18 और तीसरा मैच 20 अक्टूबर को खेला जाना है। वहीं, वनडे सीरीज का आगाज 23 अक्टूबर से होगा। शेफाली वर्मा को टी20 और दीप्ति शर्मा को वनडे में उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रांची में कैसा रहेगा पिच का मिजाज ?

रांची में कैसा रहेगा पिच का मिजाज ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us