• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कीर्तिमानों के बादशाह बन गए विराट कोहली

sports_master by sports_master
September 27, 2026
in क्रिकेट
0
कीर्तिमानों के बादशाह बन गए विराट कोहली

प्रशांत रायचौधरी 

विराट  कोहली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मंच पर उनका बल्ला क्यों बोलता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शतकों की संख्या 86 पहुंचा दी। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक 100 इंटरनेशनल शतकों के रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं।

विराट कोहली का ODI क्रिकेट में शानदार फॉर्म लगातार जारी हैष। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI में भारतीय स्टार बल्लेबाज ने अपने करियर का 86वां इंटरनेशनल शतक जड़ दिया। कोहली ने महज 74 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और एक बार फिर साबित किया कि 50 ओवर के क्रिकेट में उनका दबदबा अभी कायम है। यह कोहली का ODI क्रिकेट में 55वां शतक है। इस शतक के साथ कोहली अब सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतकों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड के और करीब पहुंच गए हैं। कोहली के नाम अब 86 इंटरनेशनल शतक हो गए हैं और वह सचिन से 14 शतक पीछे हैं। यही नहीं, विराट कोहली अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा 10 ODI शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने दूसरी बार ये कारनामा किया है। इससे पहले वह श्रीलंका के खिलाफ भी ODI में 10 शतक जड़ चुके हैं।

एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक

  • 10 – विराट कोहली बनाम SL
  • 10 – विराट कोहली बनाम WI
  • 9 – सचिन तेंदुलकर बनाम AUS
  • 9 – रोहित शर्मा बनाम AUS
  • 8 – विराट कोहली बनाम AUS
  • 8 – सचिन तेंदुलकर बनाम SL

गिल और विराट के बीच 150+ रन की साझेदारी

तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में कोहली ने अपने चिर-परिचित अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया। शुरुआत में उन्होंने सिंगल और डबल लेकर पारी को संभाला, लेकिन मौका मिलते ही गेंद को बाउंड्री के पार भी भेजा। कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर उन्होंने भारत की पारी को मजबूती दी और दोनों के बीच 151 रन की शानदार साझेदारी हुई। गिल ने भी इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और 108 गेंदों में 110 रन की पारी खेली। उनके आउट होने के बाद कोहली ने रनचेज की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली और भारत को जीत के और करीब पहुंचा दिया।

11 पारियों में 9 बार 50 प्लस

विराट ने छक्के से अपना अर्धशतक और फिर शतक पूरा किया। यही नहीं, 110 रन बनाते ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया। दरअसल, कोहली भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। बता दें, कोहली ODI में शानदार फॉर्म में हैं। अपनी पिछली 11 ODI पारियों में वह 9 बार 50 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं। यह आंकड़ा बताता है कि 37 साल की उम्र में भी ODI क्रिकेट में उनके रन बनाने की भूख में कोई कमी नहीं आई है।

एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 6983
  • सचिन तेंदुलकर – 6976
  • रिकी पोंटिंग – 5521
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भारतीय वूमेन्स टीम ने 4×400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया

भारतीय वूमेन्स टीम ने 4x400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us