• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत अभी भी मार सकता है WTC Final में एंट्री

भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की राह ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। हालांकि, भारत को पहले न्यूजीलैंड में जाकर अच्छा खेल दिखाना होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में जीत हासिल करनी होगी।

sports_master by sports_master
September 24, 2026
in क्रिकेट
0
भारत अभी भी मार सकता है WTC Final में एंट्री

नई दिल्ली। भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की राह ज्यादा मुश्किल नहीं हैं। हालांकि, भारत को पहले न्यूजीलैंड में जाकर अच्छा खेल दिखाना होगा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में जीत हासिल करनी होगी।

भारत को अभी भी खेलने है इतने मैच
भारत को अभी भी खेलने है इतने मैच

भारत को टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले कुल 7 टेस्ट मैच खेलने हैं। इनमें से 2 मैच न्यूजीलैंड में नवंबर और दिसंबर में खेले जाएंगे। वहीं, 5 टेस्ट मैच भारत अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा। यह सीरीज जनवरी में शुरू होगी। ऐसे में भारत के पास जरूरत के हिसाब से रणनीति बदलने और घरेलू हालातों का फायदा उठाने का मौका होगा। इसी वजह से भारत के लिए लगातार तीसरे टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह ज्यादा मुश्किल नहीं है।

ये 5 बल्लेबाज बन सकते हैं एक्स फैक्टर
ये 5 बल्लेबाज बन सकते हैं एक्स फैक्टर

भारत को टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचना है तो कप्तान गिल को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उनके साथ यशस्वी जायसवाल और लोकेश राहुल को कमाल करना होगा। न्यूजीलैंड की स्पिन पिच और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने इस जोड़ी को रन बनाने के साथ ही गेंद को पुरानी करने पर जोर देना होगा ताकि बाद में गेंद ज्यादा मूवमेंट न करे और गिल और पंत जैसे खिलाड़ी तेज गति से रन बना सकें।

गौतम गंभीर-शुभमन गिल को ये रणनीति अपनानी होगी

गौतम गंभीर-शुभमन गिल को ये रणनीति अपनानी होगी

शुभमन गिल और कोच गंभीर को पहले न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए रणनीति बनानी होगी। कोच गंभीर का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड में शानदार है। ऐसे में वह खिलाड़ियों को मदद कर सकते हैं। भारत को यहां संभलकर खेलना होगा और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच मिलने पर टीम इंडिया रक्षात्मक रणनीति अपना सकती है। अगर न्यूजीलैंड में भारत 0-2 से हारता है तो टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का सपना टूट सकता है। भारत को इससे बचना होगा।

इन गेंदबाजों को करना होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन
इन गेंदबाजों को करना होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन

टेस्ट मैच जीतने के लिए हर टीम को 20 विकेट लेने ही पड़ते हैं। ऐसे में भारत को न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तेज गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बुमराह और सिराज की जोड़ी कीवियों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। हालांकि, तीसरे तेज गेंदबाज को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यही एक विभाग है, जिसमें भारतीय टीम सबसे ज्यादा चिंतित होगी।

किस्मत का साथ भी जरूरी

किस्मत का साथ भी जरूरी

टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम भारत से आगे हैं। भारत को फाइनल खेलने के लिए इनमें से तीन टीमों को पीछे करना होगा। ऐसे में भारत को किस्मत के साथ की भी जरूरत होगी। भारत चाहेगा कि बांग्लादेश इंग्लैंड से हार जाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारत ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत चाहेगा। ऐसा होने पर बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका भारत से पीछे होंगे और भारत सिर्फ न्यूजीलैंड को पीछे कर फाइनल में जगह बना सकता हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सीएसके का कोच बनने पर दबाव महसूस कर रहे हैं जहीर खान

सीएसके का कोच बनने पर दबाव महसूस कर रहे हैं जहीर खान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us