• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इस बार आईपीएल ऑक्शन दिसंबर में गोवा में

sports_master by sports_master
September 23, 2026
in क्रिकेट
0
इस बार आईपीएल ऑक्शन दिसंबर में गोवा में

नई दिल्ली । IPL के अगले सीजन की तैयारियों के बीच ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि इस साल IPL ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में गोवा में किया जाएगा। पिछले 3 सालों से ऑक्शन का आयोजन भारत के बाहर हो रहा था, लेकिन इस बार BCCI ने भारत में ही ऑक्शन कराने का फैसला किया है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पिछले 3 IPL ऑक्शन सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में आयोजित हुए थे, लेकिन इस बार दिसंबर में गोवा को ऑक्शन की मेजबानी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन ऑक्शन सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में आयोजित करने के बाद अब हम दिसंबर के महीने में गोवा में IPL ऑक्शन कराने जा रहे हैं।

IND A बनाम AUS A मैच मोहाली में शिफ्ट

IPL ऑक्शन के अलावा सैकिया ने इंडिया ए महिला और ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के कारण आगामी T20 मैचों को मोहाली स्थानांतरित किया गया है। सैकिया ने कहा कि हमने हाल ही में धर्मशाला में होने वाले आगामी T20 मैचों को मोहाली स्थानांतरित किया है, क्योंकि धर्मशाला में मौजूदा मौसम की स्थिति क्रिकेट के लिए बहुत अनुकूल नहीं है। वहां काफी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण हमने फैसला किया कि मैचों को मोहाली ले जाया जाए, ताकि मौसम की वजह से क्रिकेट गतिविधियों में कोई बाधा न आए।

जापान के साथ दोस्ती के नए दौर का आगाज

देवजीत सैकिया ने भारत और जापान के बीच हाल ही में खेले गए ऐतिहासिक T20 मैच को भी दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह मुकाबला सिर्फ जापान के खिलाफ जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट के क्षेत्र में दोस्ती के नए दौर की शुरुआत है।

उन्होंने बताया कि ICC चेयरमैन जय शाह की पहल के बाद भारत और जापान के क्रिकेट बोर्ड ने इस मुकाबले के आयोजन की दिशा में काम किया। सैकिया के मुताबिक, एडिनबर्ग में जय शाह ने उन्हें अपने जापानी समकक्ष के साथ बैठकर जापान में इस मैच के आयोजन की दिशा में काम करने को कहा था। सैकिया ने कहा कि यह पहल अब रंग लाई है। उन्होंने जापान में मैच के दौरान दर्शकों के उत्साह का जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि इससे वहां क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने में मदद मिलेगी। उनके मुताबिक, यह मुकाबला भारत और जापान के बीच दोस्ती, क्रिकेट के विकास और इस खेल को नए क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में एक नई शुरुआत है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जीत,भारतीय टीम के बेहद करीब

जीत,भारतीय टीम के बेहद करीब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us