• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

यशबर्धन चौहान की सेंचुरी के बाद बॉलिंग चमकी, भारतीय अंडर-19 टीम ने दूसरे वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया

India U19 vs Australia U19: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। इसके साथ ही टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है

sports_master by sports_master
September 21, 2026
in Uncategorized
0
यशबर्धन चौहान की सेंचुरी के बाद बॉलिंग चमकी, भारतीय अंडर-19 टीम ने दूसरे वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया

राजकोट: भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज को अपने नाम कर लिया है। राजकोट में हुए दूसरे मुकाबले को भारत ने 103 रनों के बड़े अंतर से जीता। इससे पहले सीरीज के पहले मैच में टीम 7 रनों से जीती थी। इसके साथ ही 3 मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज में भारत ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले बैटिंग करते हुए इस मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने 7 विकेट पर 341 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की पारी 42वें ओवर में 238 रनों पर सिमट गई।

यशबर्धन चौहान ने 122 रनों की पारी खेली

भारतीय अंडर-19 टीम की शुरुआत अच्छी रही। आर्यवीर सहवाग ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाया लेकिन कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी 29 गेंद पर 11 रन ही बना सके। आर्यवीर अनलकी रहे और 48 गेंद पर 47 रन बनाकर रन आउट हो गए। चौथे नंबर पर उतरे ग्वालियर निवसी  यशबर्धन चौहान ने 122 रनों की पारी खेली। उन्होंने 100 गेंदों पर 15 चौके औऱ 2 छक्के मारे। वीके विनीत के साथ तीसरे विकेट के लिए उन्होंने 132 रन जोड़े। विनीत ने 92 गेंद पर 87 रन बनाए।

कुशाग्र ओझा ने अंत में 20 गेंदों पर 34 रनों की तेज पारी खेली। इसने टीम को 341 रनों तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए थॉमस वासेओ ने 3 विकेट लिए लेकिन 10 ओवर में 78 रन भी दिए। पैट्रिक सुलिवन को दो विकेट मिले।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ कप्तान का बल्ला बोला

चिगुरुपति वेंकटा ने दूसरे ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया के ओपनर नील पटेल (1) को आउट कर दिया। दूसरे ओपनर हेडन बार्बुलोविक सिर्फ 11 रन बना सके। तीसरे विकेट के लिए मैथ्यू लॉग और कप्तान जैक जोसनेक 43 रनों की साझेदारी की। लॉग ने 40 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 42 रन बनाए। कप्तान जैक ने विस्फोटक बैटिंग करते हुए सिर्फ 63 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के मारे।

जैक जोसनेक जब 27वें ओवर में आउट हुए तो टीम का स्कोर 171 रन था। अगले 6 विकेट 238 तक पहुंचने में गिर गए। भारत की तरफ से वेंकटा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए लेकिन 8 की इकोनॉमी से रन भी दिए। वहीं काव्य पटेल को 2 विकेट मिले। यशबर्धन ने गेंदबाजी में भी दो विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
नौसिखिया जापान के खिलाफ टीम इंडिया की आखिरी गेंद पर जीत

नौसिखिया जापान के खिलाफ टीम इंडिया की आखिरी गेंद पर जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us