• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

चीफ सिलेक्टर अब और नहीं / आगरकर

sports_master by sports_master
September 19, 2026
in क्रिकेट
0
चीफ सिलेक्टर अब और नहीं / आगरकर

भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर एक बड़ी खबर आई है। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब नए चीफ सेलेक्टर की खोज कर रहा है। दरअसल BCCI के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बोर्ड के सीनियर अधिकारियों को बता दिया है कि वे अब चीफ सेलेक्टर के तौर पर आगे काम नहीं करना चाहते हैं। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। इस बीच BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने भी अजीत अगरकर के फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

चीफ सेलेक्टर के फ्यूचर पर देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

बीसीसीआई (BCCI) की सालाना बैठक के बाद बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के पद पर रहने या हटने का फैसला जल्द ही लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अभी 15 दिन का समय बचा हुआ है और क्रिकेट में 15 दिन काफी लंबा समय होता है, इसलिए बोर्ड सही समय आने पर अपना निर्णय सबके सामने रखेगा। सैकिया ने यह भी साफ किया कि इस मीटिंग में किसी खास व्यक्ति को लेकर बातचीत नहीं हुई थी। इस मीटिंग के बाद सैकिया ने एशिया कप की दोनों ट्रॉफी को बीसीसीआई ऑफिस लाने को लेकर भी बात की।

2023 में चीफ सेलेक्टर बने थे अजीत अगरकर

अजीत अगरकर जुलाई 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर बने थे। उन्होंने बीसीसीआई और टीम के बाकी अधिकारियों के साथ मिलकर आगे के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करने का काम किया। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने 2023 और 2025 में एशिया कप जीता, 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची। भारत ने 2024 और 2026 में दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीता और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी भी अपने नाम की।

दिसंबर में किया जाएगा IPL 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन

IPL 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन दिसंबर के दूसरे हफ्ते में किया जाएगा। 2023 से 2027 के बीच यह आखिरी मिनी ऑक्शन होगी।। आईपीएल के 20 साल पूरे होने की खुशी में बीसीसीआइ ने अगले सीजन को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही अरुण धूमल और खैरुल मजूमदार को फिर से आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल टीम में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआइ सचिव देवजीत सैकिया ने यह भी बताया कि दिव्यांग क्रिकेटरों की मदद के लिए राज्यों की क्रिकेट एसोसिएशनों को भी साथ जोड़ा जाएगा। दिसंबर 2027 में बीसीसीआइ को पूरे 100 साल हो रहे हैं, इसलिए इस खास मौके पर दिसंबर 2027 से पूरे एक साल तक जश्न मनाया जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव की कीर्तिमान पारी लेकिन शतक से आठ रन दूर रह गए

वैभव सूर्यवंशी की तकनीक पर ही उठा दिए सवाल, दिग्गज ने कहा- टेस्ट क्रिकेट के लिए वो योग्य नहीं है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us