• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सहवाग और द्रविड़ के बेटे की अच्छी शुरुआत

sports_master by sports_master
September 18, 2026
in Uncategorized
0
सहवाग और द्रविड़ के बेटे की अच्छी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम का भारत दौरा शुरू हो गया है। पहला यूथ वनडे मैच शुक्रवार (18 सितंबर) को खेला गया, जिसमें वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने डेब्यू किया। इस मैच में आर्यवीर सहवाग ने पारी की शुरुआत की, वहीं अन्वय द्रविड़ छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। ओपनिंग करने उतरे आर्यवीर को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत जरूर मिली लेकिन इसे वो बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय ने अंत में फिनिशर की भूमिका निभाई।

26 बॉल पर 28 रन बनाकर आउट हुए आर्यवीर सहवाग

इंडिया की अंडर-19 टीम इस समय राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में बारिश आ गई थी, जिसकी वजह से मैच 20-20 ओवर का खेला गया। आर्यवीर सहवाग पहली बार इंडिया अंडर-19 टीम की तरफ से खेलने उतरे और ओपनिंग करने आए। ओवर कम होने के कारण उन पर शुरू से ही तेजी से रन बनाने का दबाव था। उन्होंने तेजी से खेलने की कोशिश भी की, लेकिन वह कोई बड़ी पारी नहीं बना सके। 18 साल के आर्यवीर ने 26 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली और इस दौरान 5 चौके लगाए। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 107.69 का रहा।

अन्वय द्रविड़ ने भी बनाए 38 रन

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने छठे नंबर पर उतरकर तेजी से रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों में 38 रन ठोक दिए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। 17 साल के अन्वय ने बहुत आक्रामक बल्लेबाजी की और उनका स्ट्राइक रेट 211.11 का रहा। आखिर में एली ब्रेन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया अंडर-19 की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाने में कामयाब रही।

ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन रहा शानदार

टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को उनके ओपनिंग बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई। टीम के टॉप चार में से तीन बल्लेबाजों ने 40 या उससे ज्यादा रन बनाए। कप्तान जैक कॉजनेक ने सिर्फ 27 गेंदों में 55 रन की तेज तर्रार पारी खेली, जिसमें उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए आखिरी 11 गेंदों में 24 रन चाहिए थे। ऐसे में कॉजनेक ने लगातार तीन चौके मारकर मैच को बेहद रोमांचक बना दिया। दूसरे चौके के साथ उन्होंने 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, लेकिन अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 11 रन की जरूरत थी। तब भारतीय तेज गेंदबाज मोहित उल्वा ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ तीन रन दिए और भारत को 7 रन से रोमांचक जीत दिला दी। भारत की तरफ से यशवर्धन चौहान ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 2 विकेट हासिल किए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
10 ओवर से पहले मैच खत्म, सीरीज में भी 3-0 से क्लीन स्वीप, इंग्लैंड में श्रीलंका का बुरा हाल हो गया

10 ओवर से पहले मैच खत्म, सीरीज में भी 3-0 से क्लीन स्वीप, इंग्लैंड में श्रीलंका का बुरा हाल हो गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us