• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अभिषेक ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड के बराबरी

sports_master by sports_master
September 18, 2026
in क्रिकेट
0
अभिषेक ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड के बराबरी

 प्रशांत रायचौधरी

धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली में सिर्फ अफगान गेंदबाजों की धुनाई नहीं की, बल्कि भारतीय T20 क्रिकेट के एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20I में 30 गेंदों में शतक जड़ने वाले 26 साल के अभिषेक ने अपने T20 करियर का 10वां शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए। अब तक यह कीर्तिमान सिर्फ विराट कोहली के नाम पर था। दरअसल, अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को अभिषेक ने महज 34 गेंदों में 108 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 317.65 का रहा। 30 गेंदों में लगाया गया शतक भारतीय मेन्स क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक है।

कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी

अभिषेक अब विराट कोहली के साथ T20 क्रिकेट में 10-10 शतकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर हैं। इसके बाद केएल राहुल, संजू सैमसन और रोहित शर्मा का नंबर आता है। अभिषेक ने जनवरी 2021 में अपने T20 करियर का पहला शतक लगाया था। पंजाब की ओर से रेलवे के खिलाफ उन्होंने 62 गेंदों पर 107 रन बनाए थे। इसके बाद 2023-24 के दौरान उन्होंने तीन और शतक लगाए। इनमें आंध्र और गुजरात के खिलाफ लगातार 112 रन की पारियां भी शामिल थीं। इंटरनेशनल लेवल पर अभिषेक के बल्ले से पहला शतक जुलाई 2024 में आया, जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 47 गेंदों में 100 रन बनाए।

इसके बाद अभिषेक के बल्ले से लगातार बड़े स्कोर निकलते चले गए। दिसंबर 2024 में मेघालय के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में नाबाद 106 रन ठोक दिए थे। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 365.51 रहा था। इसके बाद 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 54 गेंदों में 135 रन और पंजाब किंग्स की ओर से 55 गेंदों में 141 रन की पारी खेली। उसी साल बंगाल के खिलाफ उन्होंने 148 रन भी बनाए। 2026 में भी उनका विस्फोटक अंदाज जारी रहा। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी खेली और अब अफगानिस्तान के खिलाफ 108 रन बनाकर अपने T20 शतकों की संख्या 10 तक पहुंचा दी। गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा ने 10 में से 3 शतक T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं, जबकि 7 शतक घरेलू T20 क्रिकेट में जड़े हैं।

सबसे ज्यादा T20 शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • विराट कोहली – 10

  • अभिषेक शर्मा -10

  • केएल राहुल – 8

  • संजू सैमसन – 8

  • रोहित शर्मा – 8

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
दक्षिण कोरिया से भारत दोनों सिंगल्स गंवाया

दक्षिण कोरिया से भारत दोनों सिंगल्स गंवाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us