• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऋषभ पंत रेस्ट ऑफ़ इंडिया के कप्तान बने, सरफराज को उपकप्तानी

sports_master by sports_master
September 17, 2026
in क्रिकेट
0
ऋषभ पंत रेस्ट ऑफ़ इंडिया के कप्तान बने, सरफराज को उपकप्तानी

नई दिल्ली । वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके ऋषभ पंत अब घरेलू क्रिकेट के एक बड़े मुकाबले में टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। पंत को ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का कप्तान बनाया गया है। उनके साथ सरफराज खान को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है।

रेस्ट ऑफ इंडिया और 2025-26 रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के बीच ईरानी कप मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। पंत को ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। अब वह ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की अगुवाई करेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर भी पंत टीम का हिस्सा होंगे।

आकाश दीप की भी वापसी पर नजर

तेज गेंदबाज आकाश दीप को भी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। लोअर-बैक स्ट्रेस इंजरी के कारण वह लंबे समय से मैदान से बाहर हैं। दिलचस्प बात यह है कि आकाश दीप ने अपना पिछला मुकाबला फरवरी 2026 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ही रणजी ट्रॉफी में खेला था। अब अगर वह फिट होकर ईरानी कप में उतरते हैं तो उनकी वापसी भी उसी टीम के खिलाफ होगी। तेज गेंदबाजी विभाग में आकाश दीप के अलावा मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी और आर्यन पांडे को शामिल किया गया है।

रणजी ट्रॉफी के टॉप रन स्कोरर भी टीम में शामिल

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में पिछली रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों को भी जगह मिली है। पिछले सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो बल्लेबाजों में शामिल आर स्मरण और आयुष दोसजा टीम का हिस्सा हैं। स्पिन विभाग में अनुकूल रॉय के साथ मानव सुथार और सारांश जैन को चुना गया है। मानव सुथार और सारांश जैन हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

रेस्ट ऑफ इंडिया की 15 सदस्यीय टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसजा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अभिषेक ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड के बराबरी

अभिषेक ने की विराट कोहली के रिकॉर्ड के बराबरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us