• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

761 विकेट लेने वाला श्रीलंकाई गेंदबाज बना दिल्ली कैपिटल्स का बॉलिंग कोच

sports_master by sports_master
September 15, 2026
in क्रिकेट
0
761 विकेट लेने वाला श्रीलंकाई गेंदबाज  बना दिल्ली कैपिटल्स का बॉलिंग कोच

नईदिल्ली  । दिल्ली कैपिटल्स ने 2027 IPL सीजन के लिए अपनी कोचिंग टीम में बड़ा बदलाव किया है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा नए बॉलिंग कोच बनने जा रहे हैं। वास पहली बार IPL में कोचिंग करते हुए नजर आएंगे। यह पूरी टीम भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की देखरेख में काम करेगी, जो टीम के हेड कोच होंगे, जबकि युवराज सिंह बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

चामिंडा वास इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुके हैं 761 विकेट

चमिंडा वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने टेस्ट में 355 और वनडे क्रिकेट में 400 और T20I में 6 विकेट लिए हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 761 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। आईपीएल की शुरुआत में (2008 से 2010 तक) उन्होंने डेक्कन चार्जर्स टीम की तरफ से खेला था। 52 साल के वास के पास इंटरनेशनल लेवल पर कोचिंग का काफी अनुभव है। उन्होंने मुख्य रूप से श्रीलंका की मेंस टीम को अलग-अलग मौकों पर कोचिंग दी है। हालांकि 2021 में सैलरी के विवाद के कारण उन्होंने सिर्फ दो दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के सलाहकार के रूप में अपने कोचिंग करियर की शुरुआत की थी और 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम के साथ भी काम किया था।

टी-20 और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग कर चुके हैं वास

बड़ी टीमों को कोचिंग देने के अलावा चमिंडा वास ने कई सालों तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ फास्ट बॉलिंग कंसल्टेंट और क्रिकेट अकादमी में मेंटर के रूप में काम किया है। वहां उनका प्रमुख काम युवा तेज गेंदबाजों की पहचान करना और उन्हें तैयार करना था। अगर टी-20 और फ्रैंचाइजी क्रिकेट के अनुभव की बात करें, तो उन्होंने 2024 की ‘जिम एफ्रो टी-10 लीग’ में NYS लागोस टीम को कोचिंग दी थी और 2026 की लंका प्रीमियर लीग (LPL) में कैंडी रॉयल्स टीम के हेड कोच रहे थे।

4 IPL टीमों के लिए खेल चुके हैं अमित मिश्रा

अमित मिश्रा भी आईपीएल में पहली बार कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले वह एक खिलाड़ी के रूप में आईपीएल की चार टीमें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं। 42 साल के मिश्रा ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2024 में लखनऊ के लिए खेला था और उन्होंने पिछले साल सितंबर में संन्यास ले लिया था। 2008 में अपने पहले ही आईपीएल मैच में उन्होंने 5 विकेट लिए थे। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा (3 बार) हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं। 2022 को छोड़कर, उन्होंने 2008 से 2024 तक हर साल आईपीएल खेला है। अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं, उन्होंने 162 मैचों में 174 विकेट हासिल किए हैं।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आकिब और वहाब की छुट्टी लगभग तय

आकिब और वहाब की छुट्टी लगभग तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us