• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंग्लैंड ने पहली बार अपने घर पर पाकिस्तान का किया क्लीन स्वीप

sports_master by sports_master
September 12, 2026
in क्रिकेट
0
इंग्लैंड ने पहली बार अपने घर पर पाकिस्तान का किया क्लीन स्वीप

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला गया। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की और पहली बार अपने घर पर पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया। इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे मेहमान टीम ने 24.2 ओवरों मे 2 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।

पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 449 रन बनाए थे और उन्होंने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रन का टारगेट रखा। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में रजाउल्लाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। उनके दोनों सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और एमिलियो गे पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। फिर जो रूट और जॉर्डन कॉक्स ने पारी संभाला और तीसरे विकेट के लिए 140 गेंदों में 128 रन की साझेदारी की। कप्तान रूट ने 69 गेंदों में 62 रन और कॉक्स ने 76 गेंदों में नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली।

पहली पारी में 133 रन बनाकर ऑलआउट हुई पाकिस्तान

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 133 रनों पर ढेर हो गई। टीम का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि 8 बल्लेबाज तो 10 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 43 रन सऊद शकील ने बनाए, मोहम्मद अब्बास ने 21 और रजाउल्लाह ने 11 रनों का योगदान दिया। वहीं इंग्लैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए जोश टंग ने 4 विकेट लिए, जबकि ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट अपने नाम किए।

इंग्लैंड को मिली थी 320 रनों की बढ़त

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही और उसने महज 39 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। लेकिन इसके बाद हैरी ब्रूक (75) और एमिलियो (60) ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 104 रनों की बेहतरीन साझेदारी की और टीम को संकट से निकाला। बाद में जेमी स्मिथ के 69 और ओली रॉबिन्सन के 50 रनों की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाकर 320 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। पाकिस्तान के लिए रजाउल्लाह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद अली और इमरान रंधावा को 2-2 सफलताएं मिलीं।

WTC पॉइंट्स टेबल में इंग्लैंड को नहीं हुआ फायदा

तीसरा टेस्ट मैच जीतने के बाद भी इंग्लैंड को WTC पॉइंट्स टेबल में कुछ फायदा नहीं हुआ है। इस मैच से पहले इंग्लैंड का जीत प्रतिशत WTC में 34.44 का था और वो पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर थे। वहीं तीसरा टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड का जीत प्रतिशत बढ़कर 38.54 हो गया है लेकिन वो अभी भी छठे नंबर पर ही हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम 14.81 जीत प्रतिशत के साथ आखिरी पायदान पर है। टीम इंडिया 51.52 जीत प्रतिशत के साथ पांचवें नंबर पर है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
निगार का हरमनप्रीत से हाथ मिलाने से इनकार चर्चा में

निगार का हरमनप्रीत से हाथ मिलाने से इनकार चर्चा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us