• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारतीय टीम लगातार 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में

sports_master by sports_master
September 11, 2026
in क्रिकेट
0
भारतीय टीम लगातार 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में

भारतीय क्रिकेट टीम का ACC वूमेन्स एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया लगातार चौथी जीत के साथ टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 109 रन ही बना सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। बता दें, टीम इंडिया ने लगातार 10वीं बार वूमेन्स एशिया कप में एंट्री मारी है। 2004 में खेले गए पहले संस्करण से टीम इंडिया हर बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

शैफाली वर्मा को मिले 3 जीवनदान

पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 149 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। मुश्किल पिच पर बाकी भारतीय बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके, लेकिन शैफाली ने एक छोर संभाले रखा। हालांकि, उनकी पारी में किस्मत का भी बड़ा योगदान रहा। बांग्लादेश की फील्डिंग कमजोर रही और शैफाली को तीन बार जीवनदान मिला। बांग्लादेश ने कुल चार कैच टपकाए, जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। शैफाली ने अपनी 64 रन की पारी में तीन छक्के और 7 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 रहा।

भारत ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए, लेकिन इसके बाद बीच के ओवरों में रन गति बढ़ाने में परेशानी हुई। प्रतिका रावल ने 24 गेंदों में 20 रन बनाए। उन्होंने शुरुआत में शानदार कवर ड्राइव लगाया और बाद में क्रीज से बाहर निकलकर छक्का भी जड़ा, लेकिन मारुफा की गेंद पर ही आउट हो गईं।

भारत ने दिया 150 रनों का टारगेट

ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 21 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 28 गेंदों में नाबाद 24 रन ही बना सकीं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत अपनी पारी की शुरुआत में संघर्ष करती दिखीं और पहली 16 गेंदों में सिर्फ चार रन बना पाईं। हालांकि ,आखिर में उन्होंने दो छक्के लगाकर टीम के स्कोर को 149 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

भारत ने बल्लेबाजी में मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश को 109 रन पर रोकते हुए खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। फाइनल में टीम इंडिया की टक्कर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगी। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की नजर 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने पर लगी होगी।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जो रूट हाफ सेंचुरी के बादशाह बने

जो रूट हाफ सेंचुरी के बादशाह बने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us