• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

दिलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की पकड़ मजबूत

sports_master by sports_master
September 8, 2026
in क्रिकेट
0
दिलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की पकड़ मजबूत

चेन्नई । दलीप ट्रॉफी का फाइनल इस वक्त ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। अब तक तीन दिन का खेल हो गया है और ईस्ट जोन ने मैच पर अपनी पकड़ काफी मजबूत बना रखी है। अब तक ऐसा लग रहा है कि अगर कोई चौंकाने वाला काम नहीं हुआ तो ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन की टीम खिताब जीत जाएगी। इस बीच तीसरे दिन साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने काफी धीमी बल्लेबाजी की, इससे बोरियत सी महसूस होने लगी। 

ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में बनाए हैं 708 रन, ईशान किशन का दोहरा शतक

ईशान किशन के धमाकेदार दोहरे शतक की बदौलत ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपनी पहली पारी में 708 रनों का इतना बड़ा स्कोर बना दिया है कि तीसरे दिन पूरे दिन बल्लेबाजी करने के बाद भी साउथ जोन की टीम इसके पास भी नहीं फटक पाई। जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक साउथ जोन ने अपने छह विकेट खोकर 242 रन ही बनाए हैं। टीम अभी भी 466 रन पीछे चल रही है। अब ऐसा नहीं लग रहा है कि टीम वहां तक पहुंच पाएगी, क्योंकि उसके केवल चार ही बल्लेबाज बचे हैं। इस बीच तिलक वर्मा ने काफी बोर किया।  सलामी बल्लेबाज रिकी भुई केवल एक ही रन बनाकर आउट हो गए। नारायण जगदीशन और देवदत्त ने कुछ देर बल्लेबाजी की। नारायण 32 और देवदत्त पडिक्कल 62 रन बनाकर आउट हो गए। नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान तिलक वर्मा अभी खेल रहे हैं।

तिलक वर्मा ने 133 बॉल पर बनाए 56 रन, अभी नाबाद

तिलक वर्मा ने अब तक 133 बॉल का सामना किया है और केवल 56 ही रन बना पाए हैं। उनके बल्ले से इस दौरान केवल पांच चौके आए और उनका स्ट्राइक रेट 42.11 का ही रहा। यानी वे 50 के स्ट्राइक रेट से भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। अब मैच के चौथे दिन साउथ जोन की टीम कितने और रन बना पाती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन की टीम बन सकती है विजेता

अब पांच दिन के मैच के बाद भी कोई रिजल्ट नहीं निकला और मैच ड्रॉ रहा तो पहली पारी में ज्यादा रन बनाने वाली टीम विजेता घोषित कर दी जाएगी। अभी के हालात देखकर तो यही लगता है कि ईस्ट जोन का पलड़ा भारी है। हो सकता है कि मैच चौथे दिन यानी बुधवार को ही खत्म हो जाए। अगर ईस्ट जोन की दूसरी पारी में बल्लेबाजी आई तो टीम और कितने रन बनाती है, ये देखना भी काफी रोचक होगा। फिलहाल तो ईस्ट जोन की टीम विजेता बनते हुए नजर आ रही है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बीच मैच में ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को थमा दी ईस्ट जोन की कप्तानी, फिर लिए दो ऐसे DRS जिसने साउथ जोन को बैकफुट पर डाल दिया

बीच मैच में ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी को थमा दी ईस्ट जोन की कप्तानी, फिर लिए दो ऐसे DRS जिसने साउथ जोन को बैकफुट पर डाल दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us