• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

स्मृति मंधाना की सेंचुरी के बाद बॉलिंग चमकी, 137 रनों से जीतकर भारत महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में

Women's Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत से टीम इंडिया महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

sports_master by sports_master
September 4, 2026
in क्रिकेट
0
स्मृति मंधाना की सेंचुरी के बाद बॉलिंग चमकी, 137 रनों से जीतकर भारत महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में

दुबई: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम ने अपने टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराया। यह टी20 इंटरनेशनल में भारतीय महिला टीम की रनों से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना के शतक की मदद से भारत ने 5 विकेट पर 193 रन ठोक दिए। जवाब में हांगकांग की बैटिंग पूरी तरह फेल रही और टीम की पारी 17वें ओवर में 56 रनों पर सिमट गई।

महिला टी20 इंटरनेशनल में रनों से भारत की सबसे बड़ी जीत

142 रन vs मलेशिया (2018)

137 रन vs हांगकांग (2026)

104 रन vs यूएई (2022)

100 रन vs बरबाडोस (2022)

97 रन vs इंग्लैंड (2025)

स्मृति मंधाना ने 64 गेंद पर 124 रन ठोके

भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना ने 64 गेंदों में 7 छक्कों और 14 चौकों के साथ 124 रन बनाए। इस दौरान वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन के साथ ही सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बैटर बन गईं। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस गंवाकर गेंदबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ 8 ओवरों में 74 रन जोड़े। शेफाली 17 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद मंधाना ने मोर्चा संभाला। मंधाना ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। रावल सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं, जिसके बाद मंधाना ने ऋचा घोष के साथ तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों में 40 रन जोड़ते हुए टीम को 150 के पार पहुंचा दिया। ऋचा ने 13 गेंदों में 11 रन की पारी खेली, जिसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 15 गेंदों में 34 रन जुटाकर टीम को 185 के स्कोर तक पहुंचा दिया। कप्तान कौर ने 9 गेंदों में 1 चौके के साथ 10 रन की पारी खेली।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
जापान के साथ टीम इंडिया का होगा क्रिकेट मैच

जापान के साथ टीम इंडिया का होगा क्रिकेट मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us