• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

श्रीकांत प्री-क्वार्टर फाइनल में,लक्ष्य भटके

sports_master by sports_master
September 2, 2026
in बैडमिंटन
0
श्रीकांत प्री-क्वार्टर फाइनल में,लक्ष्य भटके

चीन के शेनझेन में चल रहे चाइना मास्टर्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों की काफी मिली-जुली शुरुआत देखने को मिली है, जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जहां पहले राउंड में जीत हासिल करने के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है तो वहीं लक्ष्य सेन को हार का सामना करना पड़ा है।

किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के खिलाड़ी ची यू जेन को लगातार दो सेटों में मात देने के साथ अगले राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं लक्ष्य सेन को चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में कनाडा के विक्टर लाई जो अभी वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर है उनके खिलाफ सीधे सेटों में काफी करारी हार का सामना करना पड़ा।

किदांबी ने दोनों सेटों में दिखाया चीनी ताइपे खिलाड़ी के खिलाफ दबदबा

चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में किदांबी श्रीकांत का सामना राउंड ऑफ 32 में चीनी ताइपे के खिलाड़ी ची यू जेन से था, जिसमें 35 मिनटों तक चले इस मैच के पहले सेट को किदांबी श्रीकांत ने 21-16 के अंतर से अपने नाम किया था। वहीं इसके बाद दूसरे सेट में भी किदांबी ने अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए 21-15 के अंतर से जीतने के साथ अपनी जगह प्री-क्वार्टर फाइनल में पक्की कर ली। किदांबी के अलावा 17 साल की तन्वी शर्मा भी अगले राउंड के लिए अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हो गई हैं जिसमें उन्होंने डेनमार्क की अमाइला स्कल्ज के खिलाफ दो सेटों तक चले मैच को 21-16 और 21-17 के अंतर से जीता। भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो ने भी टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है जिसमें वह थाईलैंड की टोन्नाकोर्न साएहेंग और टोनिचा साएहेंग की जोड़ी को 21-8 और 21-9 के अंतर के मात देने के साथ अगले राउंड का टिकट यह जोड़ी हासिल करने में कामयाब हो गई है।

लक्ष्य सेन की गलतियां पड़ गई उनपर भारी

भारतीय स्टार बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन से चाइना मास्टर्स 2026 में सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन पहले राउंड में कनाडा के खिलाड़ी के खिलाफ उनकी लगातार गलतियां उनपर भारी पड़ गई। लक्ष्य सेन को कनाडा के विक्टर लाई के खिलाफ पहले सेट में जहां 14-21 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं 38 मिनटों तक चले इस मुकाबले के दूसरे सेट में लक्ष्य पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म दिखे और उसमें उनको 21-7 के बड़े अंतर से हार मिलने के साथ टूर्नामेंट में उनका सफर खत्म हो गया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
100 किलोमीटर तक दौड़कर फिर गेंदबाजी की

100 किलोमीटर तक दौड़कर फिर गेंदबाजी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us