• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोजर फेडरर संन्यास के चार बाद बाद कोर्ट पर उतरे

टेनिस के महान खिलाड़ियों में शामिल रोजर फेडरर ने यूएस ओपन के दौरान आर्थर ऐश स्टेडियम में यादगार वापसी की। फेडरर ने अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी एंडी रोडिक के खिलाफ एक्जीबिशन मुकाबला खेला।

sports_master by sports_master
August 26, 2026
in टेनिस
0
रोजर फेडरर संन्यास के चार बाद बाद कोर्ट पर उतरे

न्यूयॉर्क: पांच बार के यूएस ओपन चैंपियन रोजर फेडरर ने मंगलवार की रात को आर्थर ऐश स्टेडियम में लंबे समय तक अपने प्रतिद्वंद्वी रहे और करीबी मित्र एंडी रॉडिक के खिलाफ प्रदर्शनी मैच खेल कर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस मैच का प्रचार ‘एक दिग्गज की न्यूयॉर्क वापसी’ नाम से किया गया था। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था। प्रशंसक स्विट्जरलैंड के 45 वर्षीय खिलाड़ी फेडरर और जल्द ही 44 वर्षीय होने वाले अमेरिकी खिलाड़ी रॉडिक के बीच होने वाले इस प्रदर्शनी मैच को देखने आए थे। फेडरर ने कहा, ‘न्यूयॉर्क में वापसी करके बहुत अच्छा लग रहा है। इस कोर्ट से, यहां के प्रशंसकों से और शहर से मेरी कई यादें जुड़ी हैं।’

रोजर फेडरर ने 1998 में यूएस ओपन के जूनियर टूर्नामेंट में खेलने के लिए पहली बार न्यूयॉर्क आने और फाइनल में पहुंचने की यादें ताजा कीं। इसके तीन साल बाद सीनियर वर्ग में उनका सेंटर कोर्ट पर पहला मैच आंद्रे अगासी से था जिसमें उन्हें सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा था। फेडरर ने कहा, ‘उन्होंने मुझे 6-1, 6-2, 6-4 से करारी शिकस्त दी। मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मैंने सोचा, ‘ठीक है रोजर, यह इतना आसान नहीं था।’ लेकिन फिर भी मैं इस सेंटर कोर्ट को हमेशा याद रखूंगा।’

इसके बाद 2005 में फेडरर ने अगासी को हराकर यूएस ओपन जीता। यह उनका 2008 तक लगातार पांच खिताबों में से दूसरा खिताब था। फेडरर ने कहा, ‘आंद्रे के खिलाफ वह मैच बेहद खास था। एक ऐसे दिग्गज के खिलाफ खेलना जो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे और हमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने का मौका मिला। मैं यहां फाइनल में जिन भी खिलाड़ियों के खिलाफ खेला, वे सभी यूएस ओपन चैंपियन थे। यह एक अविश्वसनीय सफर रहा है। मुझे बहुत अच्छा लगा।’

यहां 2003 में खिताब जीतने वाले रॉडिक ने अपनी वापसी का श्रेय प्रशंसकों और फेडरर को दिया। रॉडिक ने कहा, ‘आखिरकार बात रोजर पर आकर टिकती है। जाहिर है हमने कई मैच खेले और उन्होंने मुझे कई बार हराया, लेकिन हम अपने करियर के बीच में भी एक ऐसी दोस्ती बनाए रखने में कामयाब रहे जो अब तक कायम है और उम्मीद है कि हमेशा बनी रहेगी। बात बस इतनी सी है कि जब रोजर आपको बुलाए तो आपको आना ही पड़ेगा।’

फेडरर ने आखिरी बार 2019 में यूएस ओपन में हिस्सा लिया था। उन्होंने रॉडिक के खिलाफ एक सेट का एकल मैच खेलने के बाद जॉन मैकनरो के साथ जोड़ी बनाकर रॉडिक और अगासी के खिलाफ प्रदर्शनी युगल मैच भी खेला।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Sl 638 दिनों के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह का दबदबा खत्म

Sl 638 दिनों के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह का दबदबा खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us