• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Duleep Trophy: 10 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट, जम्मू कश्मीर के आबिद मुश्ताक ने दलीप ट्रॉफी में मचाई खलबली

आबिद मुश्ताक जम्मू-कश्मीर के बाएं हाथ के स्पिनर हैं। रणजी ट्रॉफी में कमाल करने के बाद दलीप ट्रॉफी में भी उनका जलवा देखने को मिल रहा है। वेस्ट जोन के खिलाफ उन्होंने पृथ्वी शॉ और रुतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाजों को आउट किया।

sports_master by sports_master
August 24, 2026
in क्रिकेट
0
Duleep Trophy: 10 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर चार विकेट, जम्मू कश्मीर के आबिद मुश्ताक ने दलीप ट्रॉफी में मचाई खलबली

बेंगलुरु: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर दलीप ट्रॉफी के मुकाबले हो रहे हैं। दूसरे क्वार्टर फाइनल में नॉर्थ जोन का सामना वेस्ट जोन से हो रहा है। इस मुकाबले में नॉर्थ जोन की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक ने कमाल की बॉलिंग कर रहे हैं। आबिद ने मैच के पहले दिन वेस्ट जोन के विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को अनप्लेवल गेंद डालकर बोल्ड दिया। इसके बाद मैच के दूसरे दिन भी उनका दबदबा कायम है।

आबिद ने प्रमुख बल्लेबाजों को आउट किया

दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन पहले सेशन में आबिद ने तीन विकेट लिए। उन्होंने सबसे पहले शिवालिक शर्मा को आउट किया। बड़ौदा के शिवालिक का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है। इसके बाद उन्होंने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को भी पवेलियन भेज दिया। उसी ओवर में विस्फोटक बल्लेबाज उर्विल पटेल भी आबिद की गेंद पर आउट हो गए। इन तीनों बल्लेबाजों को उन्होंने एलबीडब्ल्यू किया।

आबिद ने 10 ओवर में 10 रन दिए

आबिद मुश्ताक ने अपने 10वें ओवर में चौथा विकेट लिया। उन 10 ओवर के दौरान उन्होंने 6 मेडन डाले और सिर्फ 10 रन ही दिए। वेस्ट जोन के शुरुआती 5 में से 4 विकेट आबिद को मिले हैं। नॉर्थ जोन ने पहले बैटिंग के लिए 251 रन बनाए थे। आबिद ने बल्ले से 30 गेंदों पर 19 रनों का योगदान दिया। आबिद जम्मू कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनकी टीम ने पिछले रणजी सीजन को अपने नाम किया था।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आबिद का रिकॉर्ड

जम्मू कश्मी को डोडा में जन्मे 29 साल के आबिद मुश्ताक बाएं हाथ के गेंदबाज के साथ ही निचले क्रम के भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। 45 मैचों में उन्होंने 22 की औसत से 134 विकेट लिए हैं। वह 9 बार पारी में 5 जबकि दो बार मैच में 10 विकेट ले चुके हैं। 27 की औसत से उनके नाम 1483 रन भी हैं। 6 फिफ्टी के साथ उनके नाम एक शतक भी है। उन्होंने पिछले रणजी सीजन में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 177 रनों की पारी 8वें नंबर पर आकर खेली थी। 207 गेंदों पर उन्होंने 18 चौके और 6 छक्के मारे थे।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post

अभी खत्म नहीं हुई भारत की संभावनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us