• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

11 सेकेंड में नॉकआउट करने वाले बॉक्सर की दर्दनाक हत्या

sports_master by sports_master
August 22, 2026
in Boxing
0
11 सेकेंड में नॉकआउट करने वाले बॉक्सर की दर्दनाक हत्या

नईदिल्ली। साउथ अफ्रीका के ईस्टर्न केप प्रांत स्थित एमडांटसाने में शुक्रवार को पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज जोलानी टेटे की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 38 साल टेटे अपनी कार में बैठकर घर का गेट खुलने का इंतजार कर रहे थे, तभी नकाबपोश दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। इस दर्दनाक हमले में उनके साथ कार में मौजूद एक 27 साल के महिला भी कई गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साउथ अफ्रीका के खेल मंत्री ने जताया दुख

दक्षिण अफ्रीका के खेल, कला और संस्कृति मंत्री गेलटन मैकेंजी ने जोलानी टेटे के निधन की पुष्टि करते हुए इसे देश के खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने अपने सबसे बेहतरीन मुक्केबाजों में से एक को खो दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए और फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

11 सेकेंड में नॉकआउट का वर्ल्ड रिकॉर्ड

जोलानी टेटे का मुक्केबाजी करियर उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने अपने करियर में WBF फ्लाईवेट 2007-2008, IBF सुपर-फ्लाईवेट 2014 और WBO बैंटमवेट 2017-2019 जैसे कई विश्व खिताब जीते। उनके करियर का सबसे यादगार पल 2017 में आया, जब उन्होंने सिबोनिसी गोन्या को महज 11 सेकेंड में नॉकआउट करके वर्ल्ड टाइटल फाइट में सबसे तेज नॉकआउट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया था।

34 फाइट्स का करियर और दुखद अंत

टेटे ने अपने पेशेवर करियर का आखिरी मुकाबला जुलाई 2022 में लंदन में ब्रिटेन के जेसन कनिंघम के खिलाफ लड़ा था, जिसे डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण बाद में नो-कॉन्टेस्ट घोषित कर दिया गया था। उन्होंने अपने शानदार करियर का अंत 34 मुकाबलों में 29 जीत, 4 हार और 1 नो-कॉन्टेस्ट के रिकॉर्ड के साथ किया था। उनकी अचानक हुई इस हत्या से दुनिया भर के मुक्केबाजी प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स से हारकर वेंटिलेटर पर टीम इंडिया की उम्मीदें

हॉकी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स से हारकर वेंटिलेटर पर टीम इंडिया की उम्मीदें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us