• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कहीं नहीं जा रहे कुलदीप यादव, दूसरे टेस्ट से पहले मिल गया कोच का सपोर्ट

sports_master by sports_master
August 21, 2026
in क्रिकेट
0
कहीं नहीं जा रहे कुलदीप यादव, दूसरे टेस्ट से पहले मिल गया कोच का सपोर्ट

नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले ने कुलदीप यादव का बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि बाएं हाथ का यह कलाई का स्पिनर टीम मैनेजमेंट की योजनाओं का हिस्सा है और एक मैच में खराब प्रदर्शन से उनकी काबिलियत तय नहीं होती। पहले टेस्ट में कुलदीप को दोनों पारियों में कुल 25 ओवर गेंदबाजी करने के बाद सिर्फ एक विकेट मिला था। दूसरी ओर बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार और अनुभवी रविंद्र जडेजा ने मिलकर 14 विकेट लिए थे।

कोच ने किया कुलदीप का बचाव

बहुतुले ने कहा, ‘कुलदीप शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। गॉल में परिस्थितियां अलग थीं। उन्हें एक अलग भूमिका निभानी पड़ी। कुलदीप हमेशा से मैच जिताने वाले गेंदबाज रहे हैं और टीम की योजना में शामिल हैं।’ बहुतुले ने कहा, ‘सभी स्पिनरों को नरम गेंद से परेशानी होती है। लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर या ऑफ स्पिनर उंगलियों से गेंद को नियंत्रित कर लेते हैं इसलिए उनके लिए यह थोड़ा आसान होता है। वहीं, लेग स्पिनर के लिए नरम गेंद से गेंदबाजी करना ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि गेंद की सीम दबकर नीचे चली जाती है।’

कुलदीप को क्यों आई मुश्किल?

बहुतुले ने कहा, ‘एक मैच के प्रदर्शन से किसी गेंदबाज का आकलन नहीं किया जा सकता। कुलदीप ने भी परिस्थितियों के मुताबिक अपनी भूमिका में बदलाव करने की पूरी कोशिश की।’ गॉल की पिच और कूकाबुरा गेंद की स्थिति ने भी कुलदीप को अपनी गेंदबाजी की दिशा और गति में बदलाव करने के लिए मजबूर किया। गेंद की शुरुआती चमक खत्म होने के बाद वह नरम हो गई थी।

मानव सुथार ने झटके थे 10 विकेट

मानव सुथार ने गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेकर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। उनकी गेंदबाजी से बहुतुले काफी प्रभावित नजर आए। बहुतुले ने कहा, ‘सुथार अब टीम के लिए एक भरोसेमंद खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में काफी गेंदबाजी करने के कारण उन्हें हर परिस्थिति में अपनी गेंदबाजी की अच्छी समझ है।’

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का मेडल रिकॉर्ड बरकरार

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जीता ब्रॉन्ज, भारत का मेडल रिकॉर्ड बरकरार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us