• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टी20 सीरीज का कोई फ्यूचर नहीं है और ये जल्द ही बंद हो जाएगी

sports_master by sports_master
August 13, 2026
in क्रिकेट
0
टी20 सीरीज का कोई फ्यूचर नहीं है और ये जल्द ही बंद हो जाएगी

दुबई । टी20 क्रिकेट का आगाज हुए लगभग दो दशक का समय होने वाला है और इसकी लोकप्रियता पूरे वर्ल्ड में देखने को मिलती है। इसी वजह से मौजूदा दौर में लगभग हर क्रिकेट खेलने वाले बड़े देश में फ्रेंचाइजी टी20 लीग भी देखने को मिलती है। इसके चलते वनडे और टेस्ट फॉर्मेट पर इसका बुरा असर सबसे ज्यादा देखने को मिला है जिसमें फैंस इनको लेकर अधिक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

ऐसे में अब आईसीसी टेस्ट और वनडे के भविष्य को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रहा है जिसको लेकर आईसीसी सीईओ संजोग गुप्ता का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बिना मतलब के खेले जाने वाली टी20 सीरीज का कोई फ्यूचर नहीं है और ये जल्द ही बंद हो जाएगी।

वनडे की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका है

आईसीसी सीईओ संजोग गुप्ता ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए अपने बयान में कहा कि बिना किसी उद्देश्य और संदर्भ के आयोजित की जाने वाली द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीजों का दौर अब खत्म होना चाहिए। ऐसे में वनडे क्रिकेट केवल अस्तित्व बनाए रखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में भी काफी मजबूत हो सकता है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में वनडे की अपनी स्पष्ट और महत्वपूर्ण भूमिका है, जो मेंस और महिला आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप से खासतौर पर जुड़ी हुई है। बता दें कि सूत्रों के अनुसार आईसीसी टेस्ट फॉर्मेट की तरह वनडे के लिए भी अगले वर्ल्ड कप से पहले एक अलग विंडो तैयार करने पर विचार कर रहा है ताकि इस फॉर्मेट को भी अहमियत मिल सके।

विंबलडन और गोल्फ जैसे खेलों से सीखना चाहिए

ICC सीईओ संजोग गुप्ता ने अपने बयान में आगे कहा कि क्रिकेट को टेनिस के विंबलडन और गोल्फ के द मास्टर्स जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के आयोजन से सीखना चाहिए, जिन्होंने बदलाव के इस दौर में अपने खेल की सालों पुरानी परंपरा को बनाए रखा हुआ है, जिसमें फैंस अभी भी इन टूर्नामेंट के लिए दिलचस्पी रखते हैं। ग्लोबल लेवल पर क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावी माध्यम फिलहाल टी20 क्रिकेट है, लेकिन इसके यह मायने नहीं कि वनडे और टेस्ट क्रिकेट के विकास की उपेक्षा की जाए। कुछ देशों में टेस्ट क्रिकेट के प्रशंसकों का वर्ग बेहद मजबूत है लेकिन जरूरत इस बात की है कि सदस्य देशों को भी ऐसे अवसर मिलें, जिनसे उनके यहां टेस्ट मैच बड़े और महत्वपूर्ण आयोजनों के रूप में स्थापित हो सकें।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अरशद ने नाम वापस लिया, नीरज को चुनौती नहीं देंगे

अरशद ने नाम वापस लिया, नीरज को चुनौती नहीं देंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us