इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और नेशनल क्रिकेट टीम के हेड कोच व डायरेक्टर आकिब जावेद की बेटी उकबा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही विवादों में घिर गई हैं।
जिसमें उनके पूरे शरीर पर टैटू नजर आ रहा है। ब्रिटेन में आयोजित इस शादी पाकिस्तानी लिबास को छोड़कर दुल्हन का वेस्टर्न अंदाज और सफेद गाउन पहनना कट्टरपंथियों को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर उकबा और उनके परिवार को मुस्लिम संस्कृति व परंपराओं को नजरअंदाज करने के आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
ट्रेडिशनल लिबास छोड़ पहना सफेद वेडिंग ड्रेस
शादी समारोह में उकबा ने पारंपरिक पाकिस्तानी ब्राइडल ड्रेस के बजाय वेस्टर्न स्टाइल का एलिगेंट व्हाइट वेडिंग ड्रेस चुना। उकबा के इस अनोखे लुक की तस्वीरें वायरल होते ही पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और उनके इस पहनावे की आलोचना करने लगे।
सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग
कट्टरपंथी यूजर्स ने इस शादी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि एक पाकिस्तानी और मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उकबा ने अपने मजहब और संस्कृति की धज्जियां उड़ा दीं। ट्रोल्स का कहना है कि लाल जोड़ा या सलवार-कमीज छोड़ ईसाई शादी का गाउन पहनना पूरी तरह से गैर-इस्लामिक है।


