• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

मैच फिक्सिंग की साजिश, आईसीसी ने पकड़ा और नाप दिया! लगा 8 साल का बैन, SRH के नेट्स में बॉलिंग करने वाला बुरा फंसा

आईसीसी ने भ्रष्टाचार रोधी नियमों के उल्लंघन में दोषी पाए जाने पर अमेरिकी क्रिकेटर बोडुगुम अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है।

sports_master by sports_master
August 3, 2026
in क्रिकेट
0
मैच फिक्सिंग की साजिश, आईसीसी ने पकड़ा और नाप दिया! लगा 8 साल का बैन, SRH के नेट्स में बॉलिंग करने वाला बुरा फंसा

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के मामले में सख्त कदम उठाते हुए अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बोडुगुम अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का बैन लगा दिया है। हैदराबाद में पले बढ़े 26 वर्षीय रेड्डी भारत में सनराइजर्स हैदराबाद के नेट गेंदबाज और विजय हजारे ट्रॉफी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अमेरिका के लिए चार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। यूएई में आयोजित अबू धाबी टी10 लीग 2025 के दौरान मैच फिक्स करने की कोशिश दूसरे खिलाड़ी को उकसाने और जांच में बाधा डालने जैसे तीन गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने के बाद उन पर यह गाज गिरी है।

2033 तक नहीं खेल सकेंगे कोई मैच

आईसीसी ट्रिब्यूनल द्वारा सुनाया गया यह प्रतिबंध 21 नवंबर 2025 से लागू माना जाएगा जब रेड्डी को पहली बार अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। इस फैसले के बाद अब वह 21 नवंबर 2033 तक किसी भी स्तर के क्रिकेट या उससे जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उस वक्त तक उनकी उम्र 34 वर्ष से अधिक हो चुकी होगी। टी10 लीग में एस्पिन स्टैलियंस टीम के लिए खेलते हुए मैच के नतीजों और प्रदर्शन को गलत तरीके से प्रभावित करने की उनकी साजिश के पुख्ता सबूत मिलने पर ट्रिब्यूनल ने यह कड़ी सजा तय की है।

 

होटल के कमरे में रची गई थी मैच फिक्सिंग की साजिश

मामले का खुलासा 19 नवंबर 2025 की सुबह टीम होटल से हुआ जब मैच शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे थे। जांच में सामने आया कि रेड्डी ने अपनी ही टीम के एक साथी खिलाड़ी से गेंदबाजी के दौरान जानबूझकर रन लुटाने को कहा था। रेड्डी का दावा था कि यह निर्देश टीम के एक टॉप सदस्य की तरफ से आया है। हालांकि उस खिलाड़ी ने इस अनैतिक प्रस्ताव को तुरंत ठुकरा दिया और बिना देर किए अपने एजेंट और आईसीसी की एंटी-करप्शन यूनिट को पूरी घटना की रिपोर्ट कर दी।

30 मिनट के भीतर खिलाड़ी को टीम से निकाला गया

जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि प्लेयर ए का नाम पहले तो प्लेइंग-11 की सूची में शामिल था लेकिन फिक्सिंग से इनकार करने के महज आधे घंटे के भीतर ही उसे मैचडे स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया। ट्रिब्यूनल ने माना कि रेड्डी ने खिलाड़ी के सहयोग न करने की बात तुरंत टीम मैनेजमेंट तक पहुंचाई थी, जिसके बाद उसे बाहर बैठाया गया। हालांकि, ट्रिब्यूनल ने किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ सीधा फैसला सुनाने से परहेज किया है लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने रेड्डी की मंशा को साफ उजागर कर दिया।

डेटा हाइजीन का बहाना खारिज

अधिकारियों के हाथ में फोन आने से ठीक पहले रेड्डी ने प्लेयर A के साथ हुई अपनी पूरी व्हाट्सएप चैट और कॉल हिस्ट्री को खुद मिटा दिया था। पूछताछ में रेड्डी ने इस हरकत को अपनी डेटा हाइजीन यानी फोन साफ रखने की सामान्य आदत बताया। लेकिन ट्रिब्यूनल ने इस लचर दलील को सिरे से खारिज करते हुए माना कि मैसेज डिलीट करने के पीछे का असल मकसद फंसाने वाले सबूतों को नष्ट करना और एंटी-करप्शन जांच में जानबूझकर रोड़ा अटकाना था।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आशीष नेहरा का दिमाग धोनी से भी तेज /मोईन अली

आशीष नेहरा का दिमाग धोनी से भी तेज /मोईन अली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us