ग्लास्गो । भारतीय खेल इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जुड़ गया है। भारत के नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। वहीं, भारत के युवा स्टार यशवीर सिंह ने अपने आखिरी प्रयास में 85.41m का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमा लिया! इस तरह नीरज और यशवीर की जोड़ी ने पोडियम पर 2-3 फिनिश (सिल्वर और ब्रॉन्ज) कर एक साथ दो-दो पदक देश की झोली में डाल दिए हैं।
नीरज ने दूसरे प्रयास में फेंका अपना सीजन बेस्ट थ्रो
स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो के फाइनल इवेंट में कुल 13 एथलीट ने अपनी जगह बनाई थी, जिसमें सबसे ज्यादा तीन एथलीट्स भारत के थे। नीरज चोपड़ा ने इस मेडल इवेंट में अपने पहले प्रयास में 80.97 मीटर का थ्रो किया था, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने सीजन का अपना बेस्ट थ्रो करते हुए 85.83 मीटर दूर भाला फेंका और कुछ समय के लिए पहली पोजीशन पर भी कब्जा जमाए रखा। तीसरे राउंड में नीरज ने 81.29 मीटर जबकि चौथे राउंड में 80.73 मीटर का थ्रो किया लेकिन रूमेश थरंगा पथिरागे को पहली पोजीशन से नहीं हटा पाए। 5वें और छठे राउंड में नीरज ने थ्रो करने के बाद जानबूझकर फाउल करने के साथ सिल्वर मेडल पर अपना कब्जा जमाया।
भारतीय फैंस के लिए शानदार खुशखबरी, भारत के यशवीर सिंह ने अपने छठे और आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का अपना सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सीधे तीसरे स्थान पर छलांग लगा दी है। इस धमाकेदार थ्रो के साथ ही यशवीर ने पोडियम पर अपनी जगह पक्की कर ली


