• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, October 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अजिंक्य रहाणे 3 साल से टीम इंडिया से बाहर थे, अब की है संन्यास की घोषणा

sports_master by sports_master
July 30, 2026
in क्रिकेट
0
अजिंक्य रहाणे 3 साल से टीम इंडिया से बाहर थे, अब की है संन्यास की घोषणा

मुंबई।भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार और टेस्ट के ​स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

रहाणे ने पिछले कुछ साल से भारत के लिए कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला था। एक तरह से वे टीम से बाहर थे, लेकिन अब अचानक उन्होंने ​संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इसकी घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है। टीम इंडिया जल्द ही श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलेगी, उसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें भी रहाणे को जगह नहीं मिली है। माना जा रहा है कि उसी के बाद रहाणे ने वापसी की उम्मीद छोड़ दी और संन्यास ले लिया।

साल 2023 में भारत के लिए खेला था आखिरी मुकाबला

टीम इंडिया के लिए टेस्ट में कमाल का खेल दिखाने वाले अजिंक्य रहाणे अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशल तीनों फॉर्मेट खेले, लेकिन उनका अपना पसंदीदा फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट ही रहा, जहां उन्होंने कुछ मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की भी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला साल 2023 में खेला था, उसके बाद से वे टीम के बाहर चल रहे थे। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इससे संन्यास लेने का आधिकारिक ऐलान कर दिया।

भारत के लिए टी20 मैच खेलकर किया था इंटरनेशनल डेब्यू

रहाणे वैसे तो टेस्ट के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं, लेकिन उन्होंने सबसे पहले भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस फॉर्मेट में उनका डेब्यू अगस्त 2011 में हुआ था। हालांकि वे ज्यादा दिन इस फॉर्मेट में नहीं खेल पाए। साल 2016 में उनका आखिरी मैच था। इस साल यानी 2016 के सितंबर में उन्होंने भारत के लिए पहला वनडे खेला। साल 2018 के बाद वे इससे भी बाहर हो गए और उसके बाद वापसी नहीं कर पाए। रहाणे ने साल 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

ऐसा रहा है रहाणे का करियर

अजिंक्य रहाणे का सबसे ज्यादा करियर टेस्ट में ही चला। साल 2013 में डेब्यू के बाद उन्होंने साल 2024 तक टेस्ट खेला। इस दौरान उन्होंने 85 मैच खेलकर 5077 रन बनाए। इसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे में उन्होंने 90 मैच खेलकर 2962 रन बनाए। इसमें उनके नाम तीन शतक और 24 अर्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल मैच वे केवल 20 ही खेल पाए और 375 रन बनाने में कामयाब रहे। इसमें उनके नाम एक अर्धशतक है।

ऐसे रहे हैं कप्तानी के रिकॉर्ड

भारत के लिए अजिंक्य रहाणे ने कुल मिलाकर 6 मैचों में कप्तानी की और इस दौरान चार में जीत मिली, वहीं दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया में जाकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती थी।

वीडियो पोस्ट में क्या बोले रहाणे

टीम इंडिया के आधारस्तंभ रहने वाले रहाणे ने जो पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है, उसमें वे काफी भावुक नजर आए। इस वीडियो पोस्ट में उन्होंने भारतीय टीम के साथ बिताए अपने समय और देश के लिए अपना सब कुछ झोंक देने के बारे में बात की। रहाणे ने कहा कि अब उनके करियर में आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। भले ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं, लेकिन वह इस खेल से जुड़े रहना चाहते हैं। रहाणे ने कहा कि जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की शुरुआत होती है और उसका अंत भी। जब सही समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना होता है और आगे बढ़ना होता है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Commonwealth Games 2026 Day 9 Live: श्रीलंका ने जैवलिन में जीता गोल्ड, नीरज के नाम सिल्वर, यशवीर को मिला ब्रॉन्ज

Commonwealth Games 2026 Day 9 Live: श्रीलंका ने जैवलिन में जीता गोल्ड, नीरज के नाम सिल्वर, यशवीर को मिला ब्रॉन्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us