नई दिल्ली:भारतीय घरेलू क्रिकेट के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी 2026 के लिए ईस्ट जोन टीम का ऐलान कर दिया गया है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी इस टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि बिहार के युवा सनसनी 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया है।
छोटी उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद वैभव के अपने आप को एक और भूमिका में साबित करने का मौका होगा। टीम है-
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी , मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।


