• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हरारे में कैसा है टीम इंडिया का T20 रिकॉर्ड, पिच बन सकती है भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस मैदान पर अच्छा है लेकिन बल्लेबाजों के सामने चुनौती है।

sports_master by sports_master
July 22, 2026
in क्रिकेट
0
हरारे में कैसा है टीम इंडिया का T20 रिकॉर्ड, पिच बन सकती है भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती

नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैदान पर अच्छा रिकॉर्ड रखती है, लेकिन यहां की पिच आउट ऑफ फॉर्म भारतीय बल्लेबाजी को टेस्ट करती हुई नजर आ सकती है। ऐसे में युवा टीम इंडिया की असली परीक्षा होगी। आयरलैंड और इंग्लैंड से हार के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को एक एक कदम फूंक-फूंक कर रखना होगा।

हरारे में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने इस मैदान पर अब तक जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि जुलाई 2024 के जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम ने इसी मैदान पर एक मैच 100 रन और दूसरा मुकाबला 10 विकेट से जीतकर अपनी ताकत दिखाई थी।

भारतीय बल्लेबाजों को हो सकती है परेशानी

आयरलैंड और इंग्लैंड में भारतीय बल्लेबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। अतिरिक्त उछाल और पेस के आगे टीम इंडिया बेबस नजर आई थी। लगभग ऐसी ही चुनौती जिम्बाब्वे के खिलाफ भी आ सकती है। ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एनगारवा लंबे कद के गेंदबाज हैं, जिनसे भारतीय बल्लेबाजी क्रम को खतरा हो सकता है। अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा पर खासी जिम्मेदारी होगी।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मैडेंडे (विकेटकीपर), टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
डेविड वॉर्नर के साथ ये क्या हुआ?

डेविड वॉर्नर के साथ ये क्या हुआ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us