• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

लॉर्ड्स में रोहित और विराट ने रचा इतिहास

sports_master by sports_master
July 19, 2026
in क्रिकेट
0
लॉर्ड्स में रोहित और विराट ने रचा इतिहास

19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे आखिरी वनडे मैच में भारत के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मिलकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ये दोनों भारत की पहली ऐसी जोड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक साथ मिलकर 400 इंटरनेशनल मैच खेलने का ऐतिहासिक आंकड़ा पार किया है। रोहित और विराट की जोड़ी पहले ही भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी बन गई थी। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के 391 मैचों में साथ खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था।

कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

क्रिकेट इतिहास में एक साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम है, जिन्होंने एक साथ 550 मैच खेले हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर तिलकरत्ने दिलशान और जयवर्धने की जोड़ी का नाम है, उन दोनों ने साथ में 426 मैच खेले। भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ 400 मैच खेलकर इस पूरी लिस्ट में सातवें नंबर पर आ गए हैं। भारतीय क्रिकेट के इन दोनों महान खिलाड़ियों ने लगभग एक ही समय पर अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था।

टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं रोहित और विराट

रोहित शर्मा ने साल 2007 में और विराट कोहली ने 2008 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पिछले 18 सालों से ये दोनों खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं। इस बीच भारत ने तीन टी20 वर्ल्ड कप, एक वनडे वर्ल्ड कप और दो चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। अब ये दोनों खिलाड़ी टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और सिर्फ वनडे मैच ही खेलते हैं। वनडे क्रिकेट में विराट कोहली भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 14867 रन दर्ज हैं। वहीं रोहित शर्मा 11757 रनों के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

इंग्लैंड सीरीज में रोहित के बल्ले से नहीं आए हैं रन

इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पहले वनडे मैच में वह 21 बॉल पर सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे। वहीं दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 47 बॉल पर 26 रन की धीमी पारी खेली। वह अब तक दो मैचों में सिर्फ 37 रन ही बना सके हैं। वहीं विराट कोहली की बात करें तो पहले वनडे में वह भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। वहीं दूसरे वनडे मैच में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अर्धशतक (65 रन) लगाया था। अब ये दोनों बल्लेबाज लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे में जरूर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पीवी सिंधु ने रचा इतिहास* , *जीता* *जापान ओपन बैडमिंटन का खिताब*

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास* , *जीता* *जापान ओपन बैडमिंटन का खिताब*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us