• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पाकिस्तान क्रिकेट है या मजाक, बाबर आजम को कप्तानी देनी थी तो छीनी ही क्यों?

sports_master by sports_master
July 5, 2026
in क्रिकेट
0
पाकिस्तान क्रिकेट है या मजाक, बाबर आजम को कप्तानी देनी थी तो छीनी ही क्यों?

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है। पीसीबी की नई चयन समिति ने एक कड़ा फैसला लेते हुए शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटा दिया है और उनकी जगह स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को दोबारा टीम की कमान सौंप दी है। बाबर के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आगामी दौरों से होगी। साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद बाबर को कप्तानी से हटाया गया था लेकिन मसूद के नेतृत्व में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड को मजबूरन इस खिलाड़ी के पास वापस लौटना पड़ा

शान मसूद को क्यों गंवानी पड़ी कप्तानी?

शान मसूद को खराब बल्लेबाजी के कारण नहीं बल्कि बतौर कप्तान उम्मीद के मुताबिक नतीजे न दे पाने की वजह से अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी है। लाहौर में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता आकिब जावेद ने इस फैसले की वजह साफ की। आकिब जावेद ने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘हम एक ऐसे कप्तान की तलाश में थे जो टीम को बेहतर तरीके से आगे ले जा सके। बतौर बल्लेबाज शान मसूद का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा था लेकिन कप्तान के रूप में हमें वह नतीजे नहीं मिल रहे थे जिसकी हमें दरकार थी।’

लगातार की खराब कप्तानी

मसूद का कप्तानी सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में 3-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी, जिसके बाद बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसी के घर में 2-0 से हराकर इतिहास रच दिया। हालांकि, मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को घरेलू टेस्ट सीरीज में 2-1 से जरूर हराया लेकिन इसके तुरंत बाद टीम साउथ अफ्रीका में 2-0 से हार गई और वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज भी 1-1 से ड्रॉ रही।

जिम्मेदारी पर खरे नहीं उतरे मसूद

पाकिस्तान का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में सबसे नीचे रहना मसूद के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित हुआ। आकिब जावेद ने कप्तानी के पैमाने को समझाते हुए यह भी साफ किया कि मैदान पर फैसले लेने की जिम्मेदारी सिर्फ कप्तान की होती है। उन्होंने कहा, ‘मैच को फिनिश करने की जिम्मेदारी कप्तान की होती है। कुछ चीजें टीम और चयनकर्ताओं के दायरे में आती हैं लेकिन मैच के दौरान सही समय पर DRS लेना, टॉस का फैसला और स्लो ओवर रेट को संभालना पूरी तरह कप्तान की जिम्मेदारी है।’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनर?

रोहित शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us