• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विंबलडन में एक ही दिन में दो बड़े उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन के साथ ही वर्ल्ड नंबर-2 का सफर समाप्त

विंबलडन के महिला सिंगल्स से डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक के साथ ही वर्ल्ड नंबर-2 का सफर समाप्त हो गया है। फिलीपींस की अलेक्जेंडर एला ने इतिहास लिख दिया है।

sports_master by sports_master
July 5, 2026
in टेनिस
0
विंबलडन में एक ही दिन में दो बड़े उलटफेर, डिफेंडिंग चैंपियन के साथ ही वर्ल्ड नंबर-2 का सफर समाप्त

लंदन: विंबलडन में शनिवार को दो बड़े उलटफेर देखने को मिला। डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक के साथ ही 2022 की विजेता एलिना रायबकिना का सफर तीसरे राउंड में समाप्त हो गया। 21 वर्षीय अलेक्जेंडर एला ने स्वियातेक को 7-6, 6-2 से हराया। एला इस जीत के साथ ग्रैंड स्लैम सिंगल्स के चौथे दौर में पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले फिलीपींस का कोई भी खिलाड़ी किसी ग्रैंड स्लैम एकल स्पर्धा के चौथे दौर तक नहीं पहुंच सका था।

अलेक्जेंडर एला ने पहले सेट मे दो पॉइंट बचाए

अलेक्जेंडर एला ने पहले सेट के टाईब्रेक में दो सेट पॉइंट बचाकर शानदार वापसी की और अंततः मुकाबला अपने नाम किया। पोलैंड की स्वियातेक ने पिछले वर्ष विम्बलडन महिला एकल का खिताब जीता था। फाइनल में उन्होंने अमांडा अनिसिमोवा को 6-0, 6-0 से हराकर पहली बार विंबलडन चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। अभी तक वह 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकी है।

मैच प्वाइंट पर शानदार फोरहैंड विनर लगाने के बाद बाएं हाथ की एला भावुक हो गईं। वह सेंटर कोर्ट पर घुटनों के बल बैठ गईं और फिर खुशी से पीठ के बल लेट गईं। कोर्ट पर दिए गए इंटरव्यू में स्टैंड में लहराते फिलीपींस के झंडों की ओर देखते हुए इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ‘अपने देशवासियों को मेरा उत्साह बढ़ाते देखना अविश्वसनीय है। यह अहसास कि हम सभी इस सफर में साथ हैं, मेरे लिए बेहद खास है। यह जीत मेरे देशवासियों, मेरे परिवार और उन सभी छोटी लड़कियों के नाम है, जो बड़े सपने देखती हैं। यह मेरे लिए पूरी दुनिया के बराबर है।’

एलिना रायबकिना  दो राउंड में हारीं

वर्ल्ड नंबर-2 एलिना रायबकिना को एलिस मर्टेन्स ने 7-6, 6-1 से हराकर दिन का दूसरा बड़ा उलटफेर किया। बेल्जियम की 25वीं वरीयता प्राप्त मर्टेन्स अब चौथे दौर में नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी। यह मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। मर्टेन्स विंबलडन में दो बार महिला डबल्स का खिताब भी जीत चुकी हैं और इस जीत के साथ उन्होंने महिला एकल में भी अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पाकिस्तान क्रिकेट है या मजाक, बाबर आजम को कप्तानी देनी थी तो छीनी ही क्यों?

पाकिस्तान क्रिकेट है या मजाक, बाबर आजम को कप्तानी देनी थी तो छीनी ही क्यों?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us