• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ईशान किशन के रन आउट पर भड़के अभिषेक शर्मा

sports_master by sports_master
July 1, 2026
in क्रिकेट
0
ईशान किशन के रन आउट पर भड़के अभिषेक शर्मा

चेस्टर ली स्ट्रीट। इंग्लैंड  के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दूसरे ही ओवर में दो अहम विकेट गंवा दिए। इस दौरान ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के बीच हुई गलतफहमी ने भारत को बड़ा झटका दे दिया।

दरअसल, दोनों बल्लेबाजों के बीच रन लेने को लेकर तालमेल नहीं बन पाया। एक रन चुराने की कोशिश में ईशान किशन रनआउट हो गए। इस घटना के बाद स्टंप माइक में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई बातचीत भी रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ईशान किशन पर भड़के अभिषेक

रनआउट के बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा से कहा- तू भागा क्यों नहीं, मेरी कॉल थी ना।  इस पर अभिषेक ने नाराजगी जाहिर करते हुए जवाब दिया- क्या कर रहा है यार, पहले बॉल तो निकलने देता। क्या लग रहा है, आउट है या नॉट आउट? इस पर ईशान ने कहा कि क्लोज लग रहा है, लेकिन थर्ड अंपायर के फैसले में वह रनआउट करार दिए गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। ईशान और अभिषेक शर्मा के बीच हुई ये जोरदार बातचीत स्टंप माइक में कैद हो गई।

भारतीय कप्तान ने जीता टॉस

भारतीय टीम ने दूसरे ओवर में ही दो विकेट गंवाकर खुद को मुश्किल में डाल लिया है। अब मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर टीम की पारी संभालने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई। इससे पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज करने उतरे, लेकिन पहले विकेट के लिए सिर्फ 6 रन जोड़ सके। संजू दूसरे ओवर में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में ईशान किशन रनआउट होकर चलते बने। किशन अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
7वें मिनट में ही गोल, फिर करामाती सेलिब्रेशन, कौन हैं डीआर कोंगो के लिए इतिहास रचने वाले ब्रायन सिपेंगा

7वें मिनट में ही गोल, फिर करामाती सेलिब्रेशन, कौन हैं डीआर कोंगो के लिए इतिहास रचने वाले ब्रायन सिपेंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us