• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बेन स्टोक्स को कोच मैकुलम ने बहुत समझाया, लेकिन नहीं माने

sports_master by sports_master
June 29, 2026
in क्रिकेट
0
बेन स्टोक्स को कोच मैकुलम ने बहुत समझाया, लेकिन नहीं माने

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 28 जून रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान संन्यास की घोषणा की।

सोमवार को इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के के खिलाफ मैच में 160 रनों से हार मिली। कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की। इस हार के बाद अब इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्टोक्स के संन्यास पर चुप्पी तोड़ी है। मैकुलम ने माना कि स्टोक्स अपने फैसले पर पूरी तरह अडिग थे और एक बार मन बनाने के बाद उन्हें रोकना या उनका फैसला बदलना बेहद मुश्किल था।

स्टोक्स के संन्यास के फैसले पर ब्रेंडन मैकुलम ने क्या कहा?

इंग्लैंड की हार के बाद स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए कोच मैकुलम ने कहा कि कल जब उन्होंने मुझे ये बताया कि वह संन्यास ले रहे हैं, तो पहले तो मैंने उन्हें रोकने और मनाने की कोशिश की। लेकिन उनके साथ बातचीत में ये जल्द ही यह साफ हो गया कि वह अपना मन बना चुके हैं और अपने इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हैं। मैकुलम ने आगे भावुक होते हुए कहा कि उस मोड़ पर आकर, आपको बस थोड़ा दुख महसूस होता है क्योंकि आप पिछले चार सालों से इस सफर में एक साथ थे और यह बेहद रोमांचक सफर था। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे स्टोक्स के साथ इतने करीब से काम करने का मौका मिला और मैं उन्हें अपना एक बहुत अच्छा दोस्त मानता हूं।

टेस्ट मैच के बीच में संन्यास के फैसले को कोच ने बताया सही

मैकुलम ने टेस्ट मैच के बीच में ही स्टोक्स के संन्यास के ऐलान के समय का भी पूरी तरह समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फैंस को इस फैसले के बारे में जानने का पूरा हक था ताकि वे मैदान पर स्टोक्स को शानदार तरीके से विदाई दे सकें। फैंस पिछले 13 साल से स्टोक्स को प्यार दे रहे हैं, इसलिए यह जरूरी था कि वे आखिरी बार मैदान पर उतरते हुए अपने पसंदीदा खिलाड़ी का अभिवादन कर सकें। इसलिए उन्होंने जिस समय संन्यास का ऐलान किया वो सही था। स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड ने 44 टेस्ट मैच खेले। जिसमें से टीम को 24 मैचों में जीत मिली और 17 में हार का सामना करना पड़ा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्या वैभव को अगले सीरीज में आजमाया जाएगा ?

क्या वैभव को अगले सीरीज में आजमाया जाएगा ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us