• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया

महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक बेहद अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर की तेज तर्रार फिफ्टी की मदद से 170 रन बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने केवल 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

sports_master by sports_master
June 28, 2026
in क्रिकेट
0
वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया

नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया है। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए करो या मरो के महामुकाबले में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस शर्मनाक हार के साथ ही भारतीय टीम का सफर इस वर्ल्ड कप में यहीं समाप्त हो गया है ।

टीम सेमीफाइनल की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है। भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि विमेन इन ब्लू इस बार इतिहास रचेंगी, लेकिन कंगारू टीम ने एक बार फिर बड़े मैचों में अपना दबदबा साबित करते हुए भारत को टूर्नामेंट से पैक-अप करने पर मजबूर कर दिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर की आतिशी फिफ्टी काम नहीं आई

इससे पहले, इस मस्ट-विन्स मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और बिना किसी हिचकिचाहट के पहले बल्लेबाजी करने का साहसिक फैसला किया। शुरुआत धीमी रहने और जेमिमा रोड्रिग्स के रणनीतिक रूप से रिटायर्ड आउट होने के बाद, कप्तान हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए उनके खिलाफ अपने करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। हरमनप्रीत की इस कप्तानी पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 170 रनों का एक मजबूत और चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य दिया था।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का मैदान पर तूफान

171 रनों के इस कड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उन्होंने 68 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खो दिया था, लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और एश गार्डनर ने भारतीय गेंदबाजों की बेअसर गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर रन बटोरे। ऑस्ट्रेलिया ने इस विशाल टारगेट को बेहद आसानी से मैच के अंतिम ओवरों में महज 4 विकेट खोकर चेज कर लिया और मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारतीय गेंदबाज शुरुआती तीन विकेट के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

-ए से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में

इस मैच के नतीजे के साथ ही ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए ऑस्ट्रेलिया ने और दूसरे स्थान पर मौजूद साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने सेमीफाइनल के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर लिया है। भारत को सेमीफाइनल का टिकट कटाने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत की जरूरत थी, लेकिन इस हार ने नेट रन-रेट के सारे समीकरणों को खत्म कर दिया। अब भारतीय टीम को खाली हाथ स्वदेश लौटना होगा, जबकि ग्रुप-बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ मिलकर टूर्नामेंट के अंतिम चार की जंग बेहद रोमांचक हो गई है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को रौंदकर न्यूजीलैंड ने लगाई लंबी छलांग, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं

WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को रौंदकर न्यूजीलैंड ने लगाई लंबी छलांग, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us