न्यूयॉर्क। भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की उपकप्तान 29 वर्षीय मंधाना इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा हैं। टाइम पत्रिका में मंधाना के बारे में कहा गया है, ‘मंधाना घरेलू एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं, वह तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं और 17 शतकों के साथ इंटरनेशनल महिला क्रिकेट में सबसे अधिक शतक की संयुक्त रिकॉर्ड धारक हैं।’
उनके बारे में मैगजीन ने आगे लिखा- स्मृति रॉयल 2024 और 2026 में चैलेंजर्स बेंगलुरु को विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया और पिछले साल आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम की उपकप्तान रहीं, साथ ही टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन भी बनाए। 2024 में मंधाना एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनीं और फिर अगले साल अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।


