• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, July 29, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

sports_master by sports_master
June 15, 2026
in क्रिकेट
0
भारतीय महिलाओं ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले को 64 रनों से अपने नाम करने के साथ धमाकेदार अंदाज में टूर्नामेंट में अपना आगाज किया है। टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम 106 रन बनाकर सिमट गई। इस मैच में टीम इंडिया की जीत में दीप्ति शर्मा ने गेंद से शानदार कमाल दिखाते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

दीप्ति और श्री चरणी की फिरकी में फंसी पाकिस्तानी टीम

भारतीय टीम के खिलाफ इस मुकाबले में 171 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को मुबीना अली और गुल फरोज की ओपनिंग जोड़ी ने तेज शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। इसके बाद 5वें ओवर में गेंदबाजी करने आई दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान को पहला झटका गुल फरोज के रूप में दिया जो 12 रन बनाकर पवेलियन लौटी। इसके बाद पाकिस्तानी टीम के लगातार अंतराल में विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला जिसमें 77 के स्कोर तक उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने उनको वापसी का कोई मौका नहीं दिया जिसमें पाकिस्तानी टीम की पारी 17 ओवर्स में 106 रन बनाकर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने जहां मुकाबले में 5 विकेट अपने नाम किए तो वहीं इसके अलावा श्री चरणी ने तीन जबकि शैफाली वर्मा ने एक विकेट अपने नाम किया।

मंधाना ने बल्ले से दिखाया कमाल

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, जिसमें शुरुआती दो विकेट 18 के स्कोर पर ही गंवा दिए थे। यहां से स्मृति मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए ना सिर्फ 91 रनों की साझेदारी की बल्कि टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति में भी पहुंचाने का काम किया। स्मृति मंधाना के बल्ले से इस मैच में 44 गेंदों में 68 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों की पारी खेली। वहीं पारी के अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरी ऋचा घोष ने सिर्फ 17 गेंदों में 34 रनों की आक्रामक पारी खेलने के साथ टीम इंडिया को 170 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। अब भारतीय टीम इस टी20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड्स महिला टीम के खिलाफ 17 जून को हेडिंग्ले के मैदान पर खेलेगी।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंडिया- ए ही हर पचा नहीं पाए वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ की धक्कामुक्की

इंडिया- ए ही हर पचा नहीं पाए वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ की धक्कामुक्की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us