• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

केएल राहुल के बाद शुभमन गिल ने शतक ठोका, मुल्लांपुर टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा

sports_master by sports_master
June 6, 2026
in क्रिकेट
0
केएल राहुल के बाद शुभमन गिल ने शतक ठोका, मुल्लांपुर टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम रहा

मुल्लांपुर: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले ही दिन अपना दबदबा बना लिया है। महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले दिन स्टंप तक भारत ने 3 विकेट पर 368 रन बना लिए हैं। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के अलावा कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से शतक निकला। बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थिति में शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने का फैसला किया था।

शुभमन गिल और ऋषभ पंत क्रीज पर नाबाद

स्टंप के समय कप्तान शुभमन गिल 103 रन बनाकर खेल रहे थे। गिल का यह टेस्ट में 11वां शतक है। वह 143 गेंद में 11 चौकों के अलावा एक छक्का लगा चुके हैं। कप्तान बनने के बाद छठी बार वह शतक तक पहुंचे हैं। वहीं इस मैच से पहले उपकप्तानी से हटाए गए ऋषभ पंत फिफ्टी लगाकर उनका साथ निभा रहे हैं। 70 गेंद पर पंत 50 रन बना चुके हैं। केएल राहुल ने अपने 12वें टेस्ट शतक के दौरान 165 गेंद में 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए।

 

साई सुदर्शन शतक लगाने से चूके

भारतीय टीम को केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने ठोस शुरुआत दी। यशस्वी को शुरुआत में जीवनदान मिला। 32 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेलकर वह सलीम सफी की गेंद पर आउट हुए। 41 रनों पर पहला झटका लगने के बाद राहुल को साई सुदर्शन का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 139 रन जोड़े। आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में रहे साई सुदर्शन अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए। 104 गेंदों पर 81 रन बनाकर सुदर्शन भी सफी की गेंद पर आउट हुए।

राहुल ने खरोटे पर चौके के साथ 48वें ओवर में भारत के रनों का दोहरा शतक पूरा किया। कप्तान गिल शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने सलीम पर दो चौके जड़ने के अलावा खरोटे पर सीधा छक्का मारा। राहुल ने रहमान की गेंद पर दो रन के साथ 164 गेंद में शतक पूरा किया लेकिन अगली ही गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को आसान कैच दे बैठे।

ऋषभ पंत ने अंतिम ओवर में फिफ्टी ठोकी

शुभमन गिल ने सलीम की गेंद पर एक रन के साथ 68 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर रहमान पर भी दो चौके मारे। खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत ने धीमी शुरुआत के बाद ऑफ स्पिनर अब्दुल मलिक पर तीन छक्कों के साथ 68वें ओवर में टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया। गिल ने भी इसके बाद सलीम की गेंद पर एक रन के साथ 138 गेंद में अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। पंत ने भी खरोटे पर चौके के बाद दिन के अंतिम ओवर में सलीम की गेंद पर एक रन के साथ अर्धशतक पूरा किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बल्लेबाजों के धमाके के बाद गेंदबाज चमके, भारत के खिलाफ टेस्ट में बैकफुट पर अफगानिस्तान

बल्लेबाजों के धमाके के बाद गेंदबाज चमके, भारत के खिलाफ टेस्ट में बैकफुट पर अफगानिस्तान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us