• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सचिन की तारीफ से वैभव बेहद खुश

sports_master by sports_master
May 28, 2026
in आईपीएल 2026
0
सचिन की तारीफ से वैभव बेहद खुश

वैभव सूर्यवंशी जिनके नाम की गूंज पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है और सभी को अब उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से अपने बल्ले का कमाल आईपीएल 2026 के सीजन में दिखाया है उसके बाद वह कई ऑल टाइम रिकॉर्ड को चकनाचूर करते हुए नजर आए।

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की धुआंधार पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से कुल 12 छक्के देखने को मिले। वैभव की इस पारी के बाद क्रिकेट जगत के कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने 15 साल के इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की जिसमें एक नाम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का भी शामिल है।

सचिन की तारीफ से गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी के पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। हालांकि इसके बावजूद उनकी बल्लेबाजी की तारीफ हर कोई करता नजर आया। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भी वैभव की इस बेहतरीन पारी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उनकी तारीफ करने के साथ लिखा कि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का स्विंग काफी जबरदस्त है, वहीं इससे भी अधिक कमाल की बात ये है कि वह कितनी खूबसूरती से अपना अगला पैर हटाकर, पैरों की तरफ आने वाली गेंदों के लिए जगह बनाते हैं और फिर शॉट खेलते हैं। इसी आजादी की वजह से वह उस तरह से खेल पाते हैं जैसा वह खेलते हैं। यह पारी किसी शानदार करिश्मे से कम नहीं थी!

अब सचिन की तारीफ के बाद वैभव सूर्यवंशी भी काफी गदगद नजर आ रहे हैं, जिसमें आईपीएल वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में जब उनसे ध्रुव जुरेल के साथ बातचीत करते हुए इस बारे में पूछा गया तो वैभव ने कहा कि मुझे यह सच में बहुत अच्छा लग रहा है। इससे मुझे प्रेरणा मिलती है। आपने अभी मुझे इसके बारे में बताया। मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं था और जाहिर है, हर कोई जानता है कि सचिन सर ‘क्रिकेट के भगवान’ हैं। अगर उन्होंने इस तरह का कोई ट्वीट किया है, तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि उन्होंने मेरे बारे में बात की है। इसलिए जरूर यह मेरे लिए काफी गर्व की बात है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
आज बारिश हुई तो गुजरात टाइटंस फाइनल में

आज बारिश हुई तो गुजरात टाइटंस फाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us