• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

इंदौर के रजत पाटीदार के नेतृत्व में बेंगलुरु लगातार दूसरे साल फाइनल में

sports_master by sports_master
May 27, 2026
in आईपीएल 2026
0
इंदौर के रजत पाटीदार के नेतृत्व में बेंगलुरु लगातार दूसरे साल फाइनल में

RCB into The Finals: आईपीएल 2026 के पहले प्लेऑफ में RCB ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही RCB की टीम पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। अब RCB अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। RCB ने अपना पहला आईपीएल खिताब पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था। अब इस सीजन 31 मई को फाइनल में उनका सामना क्वालीफायर-2 की विजेता टीम से होगा। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल फाइनल में अब तक कैसा है RCB का रिकॉर्ड?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल में अब तक चार बार फाइनल खेला है, जिसमें से उनकी टीम सिर्फ एक बार चैंपियन बनने में कामयाब रही है। RCB पहली बार आईपीएल 2009 में फाइनल में पहुंची थी और वहां उन्हें डेक्कन चार्जर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनकी टीम ने आईपीएल 2011 में भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वहां चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 58 रनों के बड़े अंतर से हराया था। तीसरी बार उनकी टीम 2016 में फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी। लेकिन उस सीजन के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 8 रनों से हरा दिया था। वहीं 2025 में उनकी टीम पहली बार फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही।

रजत पाटीदार ने खेली कप्तानी पारी

इस सीजन के क्वालिफायर-1 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही पाटीदार IPL प्लेऑफ इतिहास में अब कप्तान के रूप में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की।

पहले क्वालीफायर मैच का हाल

पहले क्वालीफायर मैच की बात करें तो वहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन लगाए थे। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 162 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। गुजरात के बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। टीम के सिर्फ तीन बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर में रन बना पाए। राहुल तेवतिया ने इस मैच में GT के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रजत पाटीदार की कमाल की बल्लेबाजी से विराट भी चकित

रजत पाटीदार की कमाल की बल्लेबाजी से विराट भी चकित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us