• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के भविष्य पर दिया बयान

sports_master by sports_master
May 22, 2026
in क्रिकेट
0
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के भविष्य पर दिया बयान

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स का सफर आईपीएल 2026 में समाप्त हो गया है। CSK को अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस पूरे सीजन में एमएस धोनी चेन्नई के लिए खेलते हुए नहीं दिखे। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब धोनी ने लीग स्टेज में एक भी मैच नहीं खेला हो। वहीं सीजन के अंत होने के साथ ही फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या धोनी आईपीएल 2027 में खेलते हुए दिखेंगे? GT के खिलाफ मैच के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से भी धोनी के फ्यूचर को लेकर सवाल किया गया।

एमएस धोनी के फ्यूचर को लेकर गायकवाड़ ने क्या कहा?

चेन्नई के कप्तान गायकवाड़ ने एमएस धोनी के फ्यूचर को लेकर कहा कि आपको और मुझे, हम दोनों को ही अगले साल इस बारे में पता चलेगा कि वह खेलेंगे या नहीं। इस सीजन उनकी कमी हमें बहुत खली। वह आखिरी ओवरों में आकर सिर्फ क्रीज पर टिककर ही मैच का रुख बदल सकते हैं। अगले सीजन के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं हम उनसे बहुत खुश हैं। वहीं, गायकवाड़ ने अंतिम मैच हारने पर कहा कि उनकी टीम नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए जल्दी मैच जीतना चाहती थी, लेकिन उनकी टीम ऐसा करने में नाकाम रही।

खिलाड़ियों की चोट ने IPL 2026 में बढ़ाई CSK की मुश्किलें

गायकवाड़ ने GT के खिलाफ हार के लिए अपने बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में विकेट थोड़ा नरम था, गुजरात के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की। पावरप्ले में हमारी गेंदबाजी अच्छी नहीं थी। उनके सलामी बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल था। हमारे पास उन्हें 200 रन से कम पर रोकने का मौका था, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। गायकवाड़ ने ये भी कहा कि खराब शुरुआत के बाद उनकी टीम ने बीच सीजन में लय हासिल की लेकिन खिलाड़ियों की चोट ने उनकी परेशानी बढ़ा दी। उन्होंने कहा कि यह एक मुश्किल सीजन रहा है। लगातार तीन हार के बाद हमें लय मिली। हमने सही जगहों पर गेंदबाजी की लेकिन चोटों ने हमें परेशान किया। रामकृष्ण घोष और ओवरटन के बाहर होने से हमारी टीम का संतुलन बिगड़ गया। पिछले तीन मैच में हमारे पास एक बल्लेबाज या गेंदबाजी की कमी थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सनराइजर्स से हार के बाद भी बेंगलुरु टॉप पर कायम

सनराइजर्स से हार के बाद भी बेंगलुरु टॉप पर कायम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us