• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव को क्यों नहीं कहना चाहिए अगला सचिन ?

sports_master by sports_master
May 22, 2026
in क्रिकेट
0
वैभव को क्यों नहीं कहना चाहिए अगला सचिन ?

नईदिल्ली | PL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से गदर मचाया हुआ है। उन्होंने इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 550 से अधिक रन बना लिए हैं। वैभव के इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। फैंस चाहते हैं कि अब वैभव को इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का मौका मिला। इस बीच क्रिकेट पंडित और फैंस लगातार वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते रहते हैं, लेकिन पूर्व क्रिकेटर और RCB के बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक का मानना है कि किसी को भी अभी वैभव की तुलना सचिन से नहीं करनी चाहिए।

वैभव और सचिन की तुलना पर क्या बोले दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक ने क्वेस्ट टॉक पॉडकास्ट के आने वाले एपिसोड में कहा कि वैभव जो कर रहे हैं वह बहुत खास है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि लोग उन्हें अगला सचिन कहें क्योंकि वह सिर्फ 15 साल के हैं और जो कर रहे हैं वह कर रहे हैं। मुझे लगता है कि सचिन ने जो किया वह बहुत बढ़िया था। वैभव के लिए आने वाले दिनों में चैलेंज बिल्कुल अलग होंगे। सचिन के चैलेंज मैदान पर जितने होते, उतने ही मैदान के बाहर भी होते, लेकिन वैभव के चैलेंज निश्चित रूप से मैदान के बाहर ज्यादा होंगे, क्योंकि उनके पास बहुत सारे क्रिकेटिंग स्किल्स हैं, जो खेल के बाहर आने वाली हर चीज से निपट सकते हैं।

आईपीएल 2026 में कैसा रहा है वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं। 13 मैचों की 13 पारियों में वैभव ने अब तक 237 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 579 रन बना चुके हैं। फिलहाल वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पांच बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं। वह अकेले अपने दम पर राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान का अगला मैच 24 मई को मुंबई इंडियंस से होगा। इस मैच को जीतकर राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की कोशिश करेगी।

आईपीएल में बदलाव को लेकर दिनेश कार्तिक ने की बात

दिनेश कार्तिक ने बताया कि 2008 में शुरू होने के बाद से आईपीएल में काफी बदलाव आए हैं। यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली लीग है, जो लोगों को एक बेहतर लाइफस्टाइल दे रही है। अब क्रिकेट खेलने का फैसला करने वाले किसी भी युवा लड़के या लड़की के लिए आईपीएल एक बेहतरीन करियर विकल्प बन चुका है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के भविष्य पर दिया बयान

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के भविष्य पर दिया बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us