• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वैभव सूर्यवंशी का अनवरत वैभव

sports_master by sports_master
May 20, 2026
in आईपीएल 2026
0
वैभव सूर्यवंशी का अनवरत वैभव

Vaibhav Sooryavanshi: सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे बड़े-बड़े दिग्गज भी कम उम्र में नहीं कर पाए थे। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा स्टार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रचते हुए IPL सीजन में 500 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह किसी भी T20 टूर्नामेंट में 500 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

घर में रचा इतिहास

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव को इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए सिर्फ 14 रन की जरूरत थी और उन्होंने यह उपलब्धि 14 गेंदों में हासिल कर ली। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ उन्होंने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले सबसे कम उम्र में IPL सीजन में 500 रन बनाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने 2018 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

क्रिस गेल के क्लब में मारी एंट्री

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी IPL के एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ये मुकाम हासिल नहीं कर पाया था। उन्होंने महज 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और लखनऊ के गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस मैच से पहले वैभव के IPL 2026 में 43 छक्के थे। लखनऊ के गेंदबाजों के खिलाफ 7 छक्के जड़ते ही वैभव का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वैभव 93 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 10 छक्के जड़े। इस तरह उनके नाम एक IPL सीजन में 53 छक्के हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया है।  अब वैभव के पास क्रिस गेल का कीर्तिमान तोड़ने का शानदार मौका है। बता दें, एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। गेल ने एक IPL सीजन में 59 छक्के जड़ने का कारनामा किया है।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल – 59
  • वैभव सूर्यवंशी – 53
  • आंद्रे रसेल – 52
  • क्रिस गेल – 51

इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श की 96 रनों की पारी की बदौलत लखनऊ की टीम 20 ओवर में  220/5 का बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। जोश इंग्लिस ने 60 रनों का योगदान दिया।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विराट कोहली ने बच्चों से कहा, बोलने तो दो यार प्लीज़

विराट को किन गेंदबाजों का खौफ ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us