• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

ऋषभ पंत की वनडे से छुट्टी,टेस्ट टीम में भी डिमोशन

sports_master by sports_master
May 19, 2026
in क्रिकेट
0
ऋषभ पंत की वनडे से छुट्टी,टेस्ट टीम में भी डिमोशन

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अफगानिस्तान सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, BCCI की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम के लिए ऐलान कर दिया गया है। ऋषभ पंत को ODI टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया। वहीं, टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे छीन ली गई है। वहीं दूसरी तरफ लंबे समय बाद ईशान किशन की भारत की ODI टीम में वापसी हो गई है।

केएल राहुल बने नए उपकप्तान

भारत को जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की ODI सीरीज खेलनी है। टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि नए उपकप्तान के तौर पर केएल राहुल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऋषभ पंत ने आखिरी बार अगस्त 2024 में भारत के लिए ODI मैच खेला था। इसके बाद से वह लगातार 50 ओवर की टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बार भी चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा नहीं जताया। वहीं, ईशान किशन की वापसी ने साफ संकेत दे दिया है कि टीम मैनेजमेंट अब सीमित ओवरों में नए कॉम्बिनेशन पर काम करना चाहता है।

किशन का 3 साल बाद कमबैक

ईशान किशन की वापसी भी काफी अहम मानी जा रही है। अक्टूबर 2023 के बाद पहली बार उन्हें भारत की ODI टीम में मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट और IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। दूसरी ओर ऋषभ पंत के लिए यह फैसला किसी बड़े झटके से कम नहीं है। टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी गंवाने के बाद अब उन पर दमदार वापसी का दबाव बढ़ गया है।

अगरकर ने पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने पंत को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत अभी भी टेस्ट टीम के बेहद अहम खिलाड़ी हैं, लेकिन ODI फॉर्मेट में टीम मैनेजमेंट दो अलग विकल्पों के साथ आगे बढ़ना चाहता है। उपकप्तानी को लेकर अगरकर ने बताया कि पंत फिलहाल अपनी बल्लेबाजी पर पूरी तरह फोकस करना चाहते हैं, इसलिए यह जिम्मेदारी अनुभवी केएल राहुल को दी गई है, जो पहले भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। 6 जून से मुल्लांपुर में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
राजस्थान जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर

राजस्थान जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us