• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

किसके सिर ऑरेंज कैप | पांच खिलाड़ी 500 पार

sports_master by sports_master
May 18, 2026
in आईपीएल 2026
0
किसके सिर ऑरेंज कैप | पांच खिलाड़ी 500 पार

खेल डेस्क। ऑरेंज कैप की रेस इस वक्त दिलचस्प तरीके से चल रही है। अब आईपीएल अपने समापन की ओर बढ़ चला है, जो भी बल्लेबाज इस वक्त लीड ले लेगा, उसके लिए ये कैप जीतना आसान हो जाएगा। इस बीच अब तक कुल मिलाकर 5 बल्लेबाज 500 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। खास बात ये है कि इसमें से जो टॉप 2 बल्लेबाज हैं, वो एक ही टीम हैं और उस टीम ने प्लेऑफ के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की है। 

ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के नाम, अब तक बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

इस साल के आईपीएल में इस वक्त ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के पास है। जो गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करते हैं। उन्होंने 13 मुकाबले खेलकर 554 रन अपने नाम के आगे जोड़ लिए हैं। दूसरे नंबर पर शुभमन गिल हैं, जो अब तक 12 मैच खेलकर 552 रन बना चुके हैं। दोनों एक ही टीम के लिए खेलते हैं और पारी का आगाज करने के लिए मैदान में उतरते हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के लिए इस सीजन का आगाज कुछ खास नहीं हुआ था, यही वजह थी कि टीम भी पिछड़ रही थी, लेकिन बाद में दोनों ने ऐसी ​रफ्तार पकड़ी की टॉप पर जा पहुंचे और टीम भी इस वक्त दूसरे नंबर पर खड़ी दिख रही है।

विराट कोहली तीसरे और केएल राहुल नंबर चार पर काबिज

आरसीबी के लिए ओपनिंग करने वाले विराट कोहली अब तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 13 मैच खेलकर 542 रन पूरे कर लिए हैं। केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी का आगाज करते हैं, वे 13 मुकाबले खेलकर 533 रन बना चुके हैं। इन चार के अलावा हेनरिक क्लासेन और ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 12 मैच खेलकर 508 रन बनाए हैं। इनके अलावा और किसी के भी 500 से अधिक रन नहीं हैं। खास बात ये है कि इनमें से केवल हेनरिक क्लासेन ही एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो ओपनिंग नहीं करते हैं। साथ ही वे अब तक इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज भी हैं।

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा काफी नीचे सरके

वैभव सूर्यवंशी, जिनसे काफी उम्मीदें थी, वे अब टॉप 5 से बाहर चले गए हैं। वैभव ने अब तक 12 मैच खेलकर 486 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा भी काफी नीचे चले गए हैं। उन्होंने 12 मुकाबले खेलकर 481 रन बनाए हैं। हालांकि अब ज्यादा मैच नहीं बचे हैं, लेकिन फिर भी कहा जा सकता है कि इनमें से कोई भी बल्लेबाज अगर एक बड़ी पारी खेल देगा, तो वे पहले नंबर पर जा सकता है। अभी इंतजार करना होगा कि इस साल का ऑरेंज कैप कौन सा खिलाड़ी जीतता है, हालांकि ये जंग काफी जबरदस्त हो चली है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ऋषभ पंत से टेस्ट से वापस ली जा सकती है उप-कप्तानी

ऋषभ पंत से टेस्ट से वापस ली जा सकती है उप-कप्तानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us