• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी से जीता मुंबई इंडियंस

sports_master by sports_master
May 15, 2026
in आईपीएल 2026
0
तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी से जीता मुंबई इंडियंस

PBKS vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 58वां लीग मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच में खेला गया, जिसमें इस मैच को मुंबई इंडियंस की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी संभाल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 200 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही थी।

पंजाब किंग्स की तरफ से टॉप आर्डर में सिर्फ प्रभसिमरन सिंह का बल्ले से कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने 32 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली, इसके अलावा प्रियांश आर्या ने 22 जबकि कूपर कोनोली ने 21 रनों की पारी खेली। निचलेक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे अजमतुल्लाह ओमारजई ने 17 गेंदों में 38 रनों की पारी खेलने के साथ पंजाब किंग्स को 200 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने चार जबकि दीपक चाहर ने 2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा कॉर्बिन बॉश और राज बावा ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 61 रनों की बेहतरीन साझेदारी की, जिसमें रिकल्टन 48 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मुंबई ने 88 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। यहां से तिलक वर्मा ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ अंत तक बल्लेबाजी और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे।

तिलक वर्मा के बल्ले से इस मैच में 33 गेंदों में 75 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं विल जैक्स ने अहम समय पर 10 गेंदों में नाबाद 25 रनों की पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर्स में 201 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह ओमारजई ने 2 जबकि मार्को यान्सन और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
थाईलैंड ओपन में सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में

थाईलैंड ओपन में सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us