• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, June 11, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

फिर से उलटफेर : बेंगलुरु ने किया टॉप पर कब्जा

sports_master by sports_master
May 14, 2026
in आईपीएल 2026
0
फिर से उलटफेर  : बेंगलुरु ने किया टॉप पर कब्जा

आईपीएल की अंक तालिका में एक बार फिर से बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। एक अहम मुकाबले में आरसीबी ने केकेआर को हराकर दो और अंक हासिल कर लिए। इस जीत से जहां आरसीबी की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई है, वहीं गुजरात टाइटंस को हल्का सा नुकसान हुआ है। हालांकि इसके बाद भी टीम टॉप 4 में बनी हुई है। अभी तक किसी भी टीम की प्लेऑफ में फाइनल एंट्री नहीं हुई है।

आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से पीटा

आरसीबी और केकेआर के बीच खेले गए अहम मुकाबले में बेंगलुरु की टीम ने कोलकाता का मात देने में कामयाबी हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने चार विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे, जो एक सम्मानजनक स्कोर था। बाद में जब आरसीबी की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो उसने 19.1 ओवर में ही 194 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। आरसीबी के चार विकेट गिरे, इस तरह से उसने छह विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में विराट कोहली का बड़ा और अहम योगदान रहा। जिन्होंने शतकीय पारी खेली। कोहली ने 60 बॉल पर 105 रन बनाए और आखिर तक नाबाद रहे। उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के आए।

आरसीबी के भी 16 अंक हुए, अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंची टीम

इस जीत के साथ ही अब आरसीबी के भी 16 अंक हो गए हैं। गुजरात टाइटंस की टीम पहले की 16 अंक हासिल कर चुकी है। दोनों के बराबर अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में आरसीबी ने बाजी मार ली है और उसने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। गुजरात की टीम दूसरे नंबर पर है। एसआरएच तीसरे और पंजाब किंग्स की टीम नंबर चार पर विराजमान है। सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बराबर 12 अंक हैं। उनकी भी दावेदारी प्लेऑफ के लिए अभी बनी हुई है।

मुंबई इंडियंस और एलएसजी की टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर

इस बीच अभी तक केवल मुंबई इंडियंस और एलएसजी ही दो ऐसी टीमें हैं, जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हैं। दोनों ने 11 मैचों में 6 अंक ही अर्जित किए हैं। केकेआर की बात करें तो उसके 11 मैच हो गए हैं और 9 अंक हैं। वेसे तो टीम को टॉप 4 की से बाहर ही माना जाए, लेकिन अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। केकेआर ने अपने लगातार चार मैच जीतकर एक उम्मीद जरूर बांधी थी, लेकिन एक और हार ने उसका खेल करीब करीब समाप्त कर दिया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन को पीछे छोड़ा

वैभव के लिए असली चुनौती अभी बाकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us