Rohit Sharma: IPL 2026 के 47वें मुकाबले में रोहित शर्मा ने वापसी करते ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर MI फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रोहित ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में ऐसा हमला बोला कि मैच का रुख ही बदल दिया।
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने मिलकर मुंबई की पारी का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। दोनों ने मिलकर 5 ओवर में 50 रन ठोक दिए। इसके बाद बैटिंग पावरप्ले के आखिरी ओवर में रोहित शर्मा का तूफान आया, जिसमें चौके-छक्कों की बरसात हो गई।
रोहित शर्मा ने आवेश खान के इस ओवर में लगातार 4 बाउंड्री जड़ते हुए 20 से ज्यादा रन जड़ दिए। इस ओवर की शुरुआत उन्होंने डॉट बॉल से की, लेकिन उसके बाद लगातार 2 चौके और फिर 2 छक्के जड़ते हुए आवेश खान के ओवर की धज्जियां उड़ा दी। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने सिंगल बटोरा। इस तरह आवेश खान ने अपने ओवर में कुल 21 रन लुटा दिए। इस महंगे ओवर की बदौलत मुंबई इंडियंस 6 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 71 रन स्कोरबोर्ड पर लगाने में सफल रही।


