• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, April 30, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वनडे टीम के लिए संजू सैमसन के नाम की चर्चा

sports_master by sports_master
April 30, 2026
in क्रिकेट
0
वनडे टीम के लिए संजू सैमसन के नाम की चर्चा

मुंबई। संजू सैमसन इस वक्त जबरदस्त चर्चा में हैं। इस साल के चेन्नई सुपरकिंग्स का आईपीएल सीजन भले ही कैसा भी जा रहा हो, लेकिन संजू सैमसन दो शतक ठोककर अपनी दावेदारी मजबूती के साथ पेश की है। वैसे तो संजू सैमसन भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल रहे हैं, लेकिन अब उन्हें एक और फॉर्मेट में शामिल किया जा सकता है। टीम इंडिया जून में तीन वनडे मुकाबले खेलेगी, जल्द ही उसके लिए टीम का ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

संजू सैमसन ने लगा दिए हैं दो शतक

इस साल के आईपीएल में संजू सैमसन अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो शतक लगाए हैं। जिन दो मैचों में संजू ने सेंचुरी ठोकी, दोनों में उन्हें जीत मिली है। इससे ठीक पहले टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी तीन मैचों में संजू ने जिस तरह की बल्लेबाजी की, उसे जल्द भुलाया नहीं जा सकेगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉकआउट मैच, उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और फिर फाइनल में संजू ने शतक तो पूरा नहीं किया, लेकिन उनकी वो पारी इससे कम भी नहीं थी।

वनडे में भी मिल सकता है संजू सैमसन को मौका

टीम इंडिया से लेकर सीएसके तक, संजू ने कमाल की बल्लेबाजी की है, ऐसे में इस बात की संभावना है कि जल्द ही संजू को वनडे टीम में भी लिया जा सकता है। संजू ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला 2023 में खेला था, उसके बाद वे केवल टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेल रहे थे। अगले साल यानी 2027 में वनडे विश्व कप भी है, इससे पहले टीम इंडिया की तैयारी जल्द ही शुरू हो जाएगी।

अफगानिस्तान से खेले जाएंगे तीन वनडे मैच

जून में ही अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आएगी। इसमें एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। टेस्ट तो वैसे महत्वहीन रहेगा, क्यों​कि ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा। लेकिन वनडे मैच अहम होंगे। माना जा रहा है कि इसी अफगानिस्तान सीरीज से भारतीय टीम मिशन वनडे विश्वकप 2027 का आगाज करेगी। ऐसे में टीम का चयन काफी अहम होगा।

ऋषभ पंत का खरा​ब फार्म कर सकता है टीम से बाहर

वैसे तो अभी भारत के लिए वनडे में कीपिंग का जिम्मा केएल राहुल निभा रहे हैं, वे मिडल आर्डर में अच्छी बल्लेबाजी भी कर रहे हैं, लेकिन बैकअप कीपर की जगह संजू सैमसन के नाम पर विचार बीसीसीआई को जरूर करना चाहिए। वैसे तो इसके लिए ऋषभ पंत सबसे तगड़े दावेदार माने जाते हैं, लेकिन उनका फार्म बुरी तरह से गया हुआ है, ऐसे में संजू सैमसन एक बेहतर विकल्प बनकर उभरे हैं। अब देखना होगा कि अफगानिस्तान सीरीज के लिए जब भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा तो उसमें कौन कौन से प्लेयर्स को जगह दी जाती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us