• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Thursday, April 30, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पंजाब की हार के बाद प्वॉइंट टेबल में बदलाव

sports_master by sports_master
April 30, 2026
in आईपीएल 2026
0
पंजाब की हार के बाद प्वॉइंट टेबल में बदलाव

IPL 2026 Points Table: IPL 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, पॉइंट्स टेबल की तस्वीर भी साफ होने लगी है।

पंजाब किंग्स की जीत की लय आखिरकार टूट गई और इसी के साथ टॉप-4 की रेस ने नया मोड़ ले लिया। 28 अप्रैल को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार थमाई। पंजाब द्वारा दिए गए 223 रन के विशाल लक्ष्य को राजस्थान ने शानदार अंदाज में हासिल करते हुए मुकाबला चार गेंद पहले ही जीत लिया।

राजस्थान की इस जीत के हीरो बने उनके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज। डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 77 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने दबाव की स्थिति में शानदार खेल दिखाया और मैच को आखिर तक ले जाकर खत्म किया।

मिडिल ऑर्डर ने दिलाई जीत

इससे पहले राजस्थान की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर सिर्फ 20 गेंदों में 51 रन जोड़ दिए। सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए। हालांकि, कप्तान रियान पराग के आउट होने के बाद टीम कुछ दबाव में आ गई थी। आखिरी 42 गेंदों में 72 रन की जरूरत थी और मिडिल ऑर्डर पर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन फरेरा और दुबे ने शानदार अंदाज में खेलते टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। दुबे ने इम्पैक्ट सब के तौर पर 12 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि फरेरा ने 26 गेंदों में 52 रन जड़ते हुए छक्का लगाकर मैच खत्म किया।

पॉइंट्स टेबल का हाल

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान से छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। उनके अब 9 मैचों में 12 पॉइंट हो गए हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 8 मैचों में 10 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है।

पंजाब किंग्स 8 मैचों में 13 पॉइंट के साथ अब भी टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। टॉप-4 की रेस अब दिलचस्प होती जा रही है। गुजरात टाइटंस 8 पॉइंट के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स 6-6 पॉइंट के साथ क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर हैं।

टेबल में नीचे की टीम की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स 5 पॉइंट के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 4 पॉइंट के साथ नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 4 पॉइंट के साथ सबसे नीचे दसवें स्थान पर हैं। IPL 2026 का यह सीजन अब और भी रोमांचक हो गया है, जहां हर मैच के साथ प्लेऑफ की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विराट कोहली ने बच्चों से कहा, बोलने तो दो यार प्लीज़

विराट कोहली ने बच्चों से कहा, बोलने तो दो यार प्लीज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us